ब्रिटेन की एक प्रतिष्ठित पत्रिका की ओर से तैयार की गई सदाबहार महान 50 अभिनेता व अभिनेत्रियों की सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान इकलौते भारतीय हैं। ‘एम्पाइअर’ पत्रिका ने 57 वर्षीय शाहरूख खान को अपनी सूची में शामिल किया है। इस सूची में हॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार डेंज़ल वॉशिंगटन, टॉम हैंक्स, एंथोनी मार्लन ब्रैंडो, मेरिल स्ट्रीप और जैक निकोल्सन समेत अन्य शामिल हैं।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मैग्जीन ने शाहरुख की कई फिल्मों का भी जिक्र किया है। जिनमें देवदास, माई नेम इज खान कुछ कुछ होता है और स्वदेस में किंग खान के कैरेक्टर को हाईलाइट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं साल 2012 में आई फिल्म जब तक है जान से उनका डायलॉग- ‘जिंदगी तो हर रोज जान लेती है… बम तो सिर्फ एक बार लेगा’ को उनके करियर की आइकॉनिक लाइन के रूप में पहचान दी गई है।
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। शाहरुख खान ने साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना (Deewana)’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद ‘डर’, ‘बाजीगर’ और ‘अंजाम’ में नेगेटिव रोल्स से वह छा गए, लेकिन दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे (DDLJ) ने उन्हें ‘रोमांस के बादशाह’ के रूप में स्थापित कर दिया था। शाहरुख ने अब तक हिंदी सिनेमा में 3 दशकों तक काम किया है और अब तक 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…
भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…
नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…
भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…
विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…