Home  »  Search Results for... "label"

नई दिल्ली में चौथा भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्षिक संवाद

भारत में शुरू होने वाले चौथे वार्षिक मंत्रिस्तरीय संवाद (एएमडी) में भाग लेने के लिए कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री श्री फ्रांकोइस-फिलिप शैंपेन के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भारत का दौरा कर रहा है.

प्रधान मंत्री मोदी फिलीपींस में तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे. वे आसियान-भारत और पूर्व एशिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे.

केन्द्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए होम लोन की रकम 25 लाख रुपये तक बढ़ी

7वें वेतन आयोग की स्वीकृत सिफारिशों को शामिल करते हुए, सरकार ने अधिकतम राशि बढ़ा दी है जिसके तहत एक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी नए घर / फ्लैट के निर्माण / खरीद के लिए सरकार से 25 लाख रुपये तक उधार ले सकता है. इससे पहले यह सीमा केवल 7.50 लाख थी. इस कदम से पूरे …

यूनेस्को ने फ्रांस के ऑड्रे एज़ोले की नए प्रमुख के रूप में पुष्टि की

यूनेस्को के सदस्य देशों ने सांस्कृतिक एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री ऑड्रे एज़ोले के नामांकन की पुष्टि की. 45 वर्षीय एज़ोले यूनेस्को की दूसरी महिला महानिदेशक बन गए हैं.

पद्म श्री पुरस्कार के विजेता लेखक मनु शर्मा का निधन

प्रसिद्ध लेखक और पद्म श्री पुरस्कार के विजेता मनु शर्मा का दीर्घकालिक रोग के बाद उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निधन हो गया. वे 89 वर्ष के थे.

सामाजिक न्याय के लिए यूएनएचसीआर ने प्राप्त किया मदर टेरेसा पुरस्कार 2017

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त( यूएनएचसीआर) को सामाजिक न्याय के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड 2017 के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है.

आरबीआई ने एनबीएफसी के लिए नए आउटसोर्सिंग मानदंड जारी किए

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) अपने ग्राहक को जाने (केवाईसी) मानदंडों, ऋण की मंजूरी और निवेश पोर्टफोलियो के प्रबंधन के लिए आंतरिक लेखा परीक्षा, रणनीतिक और अनुपालन कार्यों जैसे कोर प्रबंधन कार्यों को आउटसोर्स नहीं कर सकते.

गृह मंत्रालय ने कट्टरपंथ और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया दो नए खंड का गठन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कट्टरपंथ और साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए दो नए डिवीजन बनाए हैं. मंत्रालय ने काउंटर टेररेजम ऐंड काउंटर रैडकलाइजेशन (CTCR) तथा साइबर ऐंड इन्फ़र्मेशन सिक्यॉरिटी (CIS) नाम के खंडों का गठन किया है.

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने किया ‘भारत आपदा मोचन शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और फेसबुक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘भारत आपदा मोचन शिखर सम्मेलन’ का उद्घाटन किया।

पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के लिए किया 7-सदस्यीय समिति का गठन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या को हल करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय तैयार करने हेतु पर्यावरण सचिव की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय समिति बनाई.

QR Code
Scan Me