भारतीय रिजर्व बैंक की जनगणना के मुताबिक, मॉरीशस भारत में विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत है (विदेशी निवेश का 21.8 प्रतिशत हिस्सा), इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन का हिस्सा है.
Search results for:
एनडीआरएफ ने बनाया 13वां स्थापना दिवस
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने नई दिल्ली में अपना 13वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि खुफिया ब्यूरो के निदेशक राजीव जैन थे.
PMJJBY योजना पेश करने हेतु एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किए LIC के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एलआईसी के साथ प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की पेशकश करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.समझौता ज्ञापन के तहत, एलआईसी ग्राहक को मृत्यु से सम्बंधित मामलों में 330 रुपये के नाममात्र प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा देगी.
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट चंडी लाहिड़ी का निधन
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट चंडी लाहिड़ी का बीमारी की संक्षिप्त अवधि के बाद निधन हो गया है, उनके साथ ही बंगाल के कार्टून के इतिहास का एक अध्याय अंत हो गया है. लाहिड़ी की आयु 86 वर्ष थी.
बिहार रेजीमेंट को औपचारिक रूप से सौंपा गया INS विक्रमादित्य
भारतीय नौसेना के सबसे बड़े और एकमात्र विमानवाहक पोत आइएनएस विक्रमादित्य को औपचारिक रूप से भारतीय सेना की अत्यधिक सम्मानित और युद्ध कौशल से युक्त बिहार रेजीमेंट तथा भारतीय वायुसेना की छह नंबर स्क्वाड्रन को सौंप दिया गया है.
भारत ऑस्ट्रेलियाई समूह का 43वां सदस्य बना
भारत ऑस्ट्रेलिया समूह के निर्यात नियंत्रण व्यवस्था में शामिल हो गया है और यह उस समूह का 43 वां सदस्य बन गया है. यह एक अनौपचारिक मंच है जो यह सुनिश्चित करता है कि परमाणु सामग्री का आयात कर कोई देश परमाणु या जैविक हथियार नहीं बनाने लग जाए
राष्ट्रपति कोविंद ने दिल्ली में स्व-विकास पर पुस्तक का अनावरण किया
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हार्टफुलनेस टेक्निकस और प्रिंसीपल पर ‘The Heartfulness Way’ नामक एक पुस्तक का अनावरण किया. कमलेश डी पटेल इस पुस्तक के लेखक हैं. यह हार्टफुलनेस की चौथी वैश्विक गाइड है.
सरकार ने 9 नए स्मार्ट शहरों की सूची की घोषणा की
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नौ नए स्मार्ट शहरों की सूची की घोषणा की है, जो राउंड 4 में सामने आये हैं.
भारत सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए $ 350 मिलियन की निधि स्थापित करेगा
ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह ने कहा कि भारत सौर ऊर्जा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए 350 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा, क्योंकि देश 2022 तक अक्षय ऊर्जा में 175 गीगावाट (जीडब्ल्यू) को जोड़ने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहता है.
एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप ने किया बिजनेस एप्प का अनावरण
फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने एक फीचर लॉन्च किया है जो ग्राहकों के साथ छोटे व्यवसायों को जोड़ता है. वर्तमान में, केवल एंड्रॉइड उपयोगकर्ता सुविधा का उपयोग कर सकते हैं तथा एप्प के नवीनतम अपडेट के माध्यम से इसका लाभ उठा सकते हैं.


