Home  »  Search Results for... "label/Obituaries"

पद्म श्री पुरस्कार विजेता कलाकार राम चंद्र मांझी का निधन

बिहार के सारण जिले के रहने वाले प्रसिद्ध लोक कलाकार रामचंद्र मांझी का निधन हो गया। पद्म श्री अवार्ड हासिल कर चुके रामचंद्र मांझी ‘लौंडा नाच’ के लिए मशहूर थे। फिलहाल वो हार्ट ब्लॉकेज और इंफेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे। रामचंद्र मांझी सारण जिले के रहने वाले थे। उनकी निधन से भोजपुरी कलाकारों में शोक …

भारतीय मुक्केबाज बिरजू साह का निधन

भारतीय मुक्केबज बिरजू शाह का झारखंड के जमशेदपुर में 48 साल की उम्र में निधन हो गया। साल 1994 के एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीते थे। बिरजू की बॉक्सिंग की दुनिया में कई उपलब्धियां हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही मुक्केबाजी संघ व खिलाड़ियों के बीच शोक की लहर दौड़ …

प्रसिद्ध इतिहासकार बी शेख अली का निधन

प्रसिद्ध इतिहासकार और मैंगलोर और गोवा विश्वविद्यालयों के पहले कुलपति प्रोफेसर बी शेख अली का निधन हो गया। वह 1986 में भारतीय इतिहास कांग्रेस के 47वें सत्र के महासचिव और 1985 में दक्षिण भारत इतिहास कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष थे। वह राज्योत्सव पुरस्कार के प्राप्तकर्ता हैं और उन्होंने अंग्रेजी में कुल 23 पुस्तकें लिखी हैं। …

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। बता दें सूर्या नदी पर बने पुल से गुजरते समय उनकी कार डिवाइडर …

सोवियत संघ के नेता मिखाइल गोर्बाचेव का निधन

सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव का हाल ही में निधन हो गया। मिखाइल गोर्बाचेव का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। बता दें कि जून में उन्हें किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। सोवियत संघ …

प्रख्यात अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन

योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक अभिजीत सेन का निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। सेन के भाई डॉ. प्रणब सेन ने यह जानकारी दी। सेन का करियर चार दशक से अधिक लंबा रहा। वह कैम्ब्रिज के ऑक्सफोर्ड में तथा नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू …

फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का निधन

फिल्म निर्माता अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला का निधन हो गया। वह 91 साल के थे। अब्दुल गफ्फार नाडियाडवाला ने 1965 में बनी फिल्म ‘महाभारत’ से लेकर 2000 के दशक में बनी कॉमेडी फिल्मों ‘हेरा फेरी’ और ‘वेलकम’ तक 50 से ज्यादा हिन्दी फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने अपनी ‘फिल्म प्रोडक्शन और मीडिया एंटरटेनमेंट’ कंपनी 1953 …

झारखंड के पूर्व राज्यपाल सिब्ते रजी का निधन

झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन हो गया है। उन्होंने वर्ष 2004-2009 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वे कांग्रेस से जुड़े रहे। वे तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। बाद में उन्हें झारखंड और असम का राज्यपाल बनाया गया। कांग्रेस से जुड़े रहे रजी का जन्म उत्तर प्रदेश …

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर बनर्जी का निधन

भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी समर बनर्जी का हाल ही में निधन हो गया। 92 साल के इस दिग्गज फुटबॉलर को कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस दिगग्ज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारतीय फुटबॉल टीम अब तक सिर्फ तीन बार ओलिंपिक में जगह बना सकी है। बनर्जी के नेतृत्व वाली 1956 …

प्रख्यात लेखक नारायण का 82 वर्ष की उम्र में निधन

जाने-माने उपन्यासकार नारायण का कोच्चि में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। साल 1999 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार के विजेता, वे मलयारा (आदिवासी) समुदाय के पहले साहित्यकार हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। 1998 में प्रकाशित नारायण के उपन्यास ‘कोचारेथी’ ने कई अन्य पुरस्कार जीते थे। वह कोच्चि के पुथुक्कलवट्टम में किराए के …