Home   »   टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस...

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की मुंबई के पास सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। मिस्त्री की उम्र 54 साल थी। मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे। बता दें सूर्या नदी पर बने पुल से गुजरते समय उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में मिस्त्री और जहांगीर पंडोल का मौके पर ही निधन हो गया। उनके साथ कार में सवार अनायता पंडोल और उनके पति दरीयस पंडोल घायल हो गए।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

जांच के आदेश

महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस से मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है, जिसमें सायरस मिस्त्री की मौत हुई है।

सायरस मिस्त्री के बारे में

मिस्त्री को 2011 में रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर चुना गया था। इससे पहले भी वो प्रमुख कारोबारी समूह शापूरजी पालोंजी मिस्त्री कंपनी से जुड़े थे। चार जुलाई 1968 को मुंबई में जन्मे सायरस के पिता पालोंजी मिस्त्री भी बहुत बड़े बिजनेस टायकून थे। मिस्त्री के पास आयरलैंड की नागरिकता थी और वह भारत के स्थायी नागरिक थे। उनकी मां आयरलैंड में पैदा हुई थी, जिसके चलते उन्हें वहां की नागरिकता मिली थी।

Find More Obituaries News

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री का निधन |_50.1

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *