Home  »  Search Results for... "label/International"

विश्व बैंक ने कोविड-19 से प्रभावित देशों के लिए 12 बिलियन डालर की मदद की कि घोषणा

विश्व बैंक ने कोरोनोवायरस प्रकोप के चलते आर्थिक प्रभावों से जूझ रहे देशों की मदद के लिए 12 बिलियन अमरीकी डालर की राशि देने की घोषणा की है। ये वायरस अब तक करीब 60 देशों में फैल चुका है। विश्व बैंक ने वित्तीय सहायता का ऐलान इन देशों में वायरस से तेजी से निपटने के लिए …

भारतीय-अमेरिकी सीमा वर्मा को अमेरिका की कोरोनावायरस टास्क फोर्स में किया गया शामिल

प्रमुख भारतीय-अमेरिकी स्वास्थ्य नीति सलाहकार सीमा वर्मा को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा बनाई गई व्हाइट हाउस कोरोनावायरस टास्क फोर्स का एक प्रमुख सदस्‍य नियुक्‍त किया गया है। इस टास्क फोर्स का गठन प्रकोप बन चुके नोवेल कोरोनावायरस से निपटने के लिए किया गया है जिससे देश में अब तक छह लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है …

चीन इस महीने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बैठक की करेगा अध्यक्षता

चीन मार्च 2020 में होने वाली संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेगा। चीन ने सभी पक्षों के साथ एकजुटता और सहयोग को मजबूत करने का संकल्प के साथ अध्यक्षता ली है। साथ ही इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने में परिषद की जिम्मेदारी पूरी तरह …

एडीबी ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए अपने सदस्य देशों को 4 मिलियन USD की दी मंजूरी

एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने नोवल कोरोनवायरस (COVID-19) से निपटने के लिए एशिया और पेसिफिक क्षेत्र के विकासशील देशों की मदद के लिए कुल 4 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 29 करोड़) की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इससे पहले एशियन डेवलपमेंट बैंक ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में नोवल कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप से निपटने …

मोइद्दीन यासीन बने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री

मलेशिया के पूर्व गृह मंत्री मोइद्दीन यासीन को मलेशिया का नया प्रधानमंत्री बनाया गया है। उन्हें इस पद पर 94 वर्षीय महातिर मोहम्‍मद के इस्तीफे के बाद चुना गया है, जो 2018 के आम चुनावों के बाद से प्रधानमंत्री पद पर थे। मलेशिया के राजा द्वारा 29 फरवरी को मोइद्दीन को प्रधानमंत्री बनाएं के निर्णय को जल्दबाजी में …

श्रीलंका संयुक्त राष्ट्र के अधिकार प्रस्ताव से हुआ अलग

श्रीलंका की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को औपचारिक रूप से सूचित किया कि वह कथित तौर पर किये गए युद्ध अपराधों की जांच के UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) प्रस्ताव से खुद को अलग कर रहा है। ये मामला तमिल अलगाववादियों के साथ दशकों तक चले पुराने संघर्ष का था। UNHRC का प्रस्ताव 40/1, श्रीलंका और 11 …

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने दिया इस्तीफा

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने राजनीतिक-गतिरोध के चलते अपना इस्तीफा दे दिया है। वह अंतरिम पीएम बने रहेंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। उन्होंने मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह को अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक दल Bersatu के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। …

दक्षिण सूडान के बागी नेता रीक मचार ने उपराष्ट्रपति पद की ली शपथ

दक्षिण सूडान में बागी नेता रीक मचार को पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है। उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला सरकार द्वारा गृहयुद्ध में हताहत हुए नागरिकों के लिए किए जा रहे हाल के शांति प्रयासों के चलते किया है। बागी नेता 36 महीनों तक सत्ता में रहने वाली गठबंधन सरकार में पहले …

बांग्लादेश में भाषा आंदोलन के शहीदों की याद में मनाया गया “शहीद दिवस”

बांग्लादेश में बांग्ला भाषा आंदोलन में जान गवाने वालों शहीदों की याद में 21 फरवरी को “शहीद दिवस” के रूप में मनाया गया है जिसे ‘अमर एकुशे’ के रूप में भी जाना जाता है। यह दिन हर साल भाषा आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति एम अब्दुल हामिद और …

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने चुनाव में हार के बाद दिया इस्तीफा

आयरलैंड के प्रधान मंत्री लियो वराडकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वराडकर नई सरकार के कमान संभालने तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे, जबकि देश के तीन मुख्य दलों के बीच चुनाव के बाद गठबंधन पर बातचीत जारी हैं। वराडकर ने राष्ट्रपति को कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। “आयरलैंड संविधान के अनुसार, प्रधान मंत्री …

QR Code
Scan Me