जी20 के समूह (G20) के सदस्य देशों ने COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए 21 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहायता राशि देने की प्रतिबद्धता जताई है। इस समूह ने वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए 21 डॉलर बिलियन से अधिक का वादा करके वैश्विक प्रयासों का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई है और इस तरह COVID-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है।
इसके अलावा G20 नेताओं ने विश्व बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भी अपील की कि वे सभी साधनों का पूरी तरह से उपयोग करके देशों की हर प्रकार से सहायता करें।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
महत्वपूर्ण तथ्य-
- ये 20 सदस्यी समूह (G20) अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो हर महाद्वीप के विकसित और विकासशील दोनों देशों के नेताओं को एक मंच पर साथ लाता है।
- G20 समूह के सदस्य देश है:- अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू).



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


