राज्य द्वारा संचालित बिजली उपकरण निर्माता भेल ने एचएलबी पावर, कोरिया गणराज्य के साथ एक प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (टीसीए) में प्रवेश किया है.
Search results for:
भेल ने NPCIL से 736 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त किया
सार्वजनिक क्षेत्र की भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड(NPCIL) के लिए स्टीम जेनरेटर की आपूर्ति करने के लिए प्रतिस्पर्धी बोली में 736 करोड़ रुपये के मूल्य का महत्वपूर्ण ऑर्डर हासिल किया है.
पेटीएम मनी को पंजीकृत निवेश सलाहकार के रूप में सेबी की मंजूरी
वित्तीय सेवाओं के मंच पेटीएम ने घोषणा की है कि इसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी पेटीएम मनी ने बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की एक पंजीकृत निवेश सलाहकार बनने की मंजूरी प्राप्त की है.
पेटीएम ने दो बीमा कंपनियां शुरू की
डिजिटल भुगतान स्टार्टअप पेटीएम ने दो बीमा कंपनियां, पेटीएम लाइफ इंश्योरेंस और पेटीएम जनरल इंश्योरेंस लॉन्च किया है.
अमेज़ॅन ने भारत में अपनी पहली खाद्य रिटेल सेवा शुरू की
अमेज़ॅन भारत में अपनी खुद की खुदरा बिक्री शुरू करने वाली पहली विदेशी ई-कॉमर्स फर्म बन गई है, जिसमें अमेज़ॅन रिटेल ने पुणे में अपनी सेवाओं का संचालन किया है.
पीओएस टर्मिनलों की तैनाती के लिए आईओसीएल के साथ फोनपे की भागीदारी
आईओसीएल रिटेल आउटलेट्स में अपने स्थानीय रूप से डिज़ाइन किए गए पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) डिवाइस को अपनाने के लिए, डिजिटल पेमेंट्स इकाई फोनपे ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के साथ भागीदारी की है.
बीएचईएल को एनटीपीसी से 560 करोड़ का ऑर्डर मिला
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को एनटीपीसी में उत्सर्जन नियंत्रण प्रणाली स्थापित करने के लिए 560 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
प्रधान मंत्री मोदी 3 राष्ट्र दौरे पर- ओएनजीसी विदेश, सहायकों ने अबू धाबी ऑयलफील्ड में 10% के शेयर खरीदे
ओएनजीसी (तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम) विदेश लिमिटेड और उसके सहयोगियों ने अबू धाबी में एक बड़े ऑफशोर ऑयलफील्ड अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) में 600 मिलियन डॉलर के 10% के शेयर खरीदे. यह पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय कंपनी ने तेल अमीर अमीरात में पैर जमाए हैं.
सीसीआई ने अनुचित व्यापार व्यवहार हेतु गूगल पर लगाया 136 करोड़ रुपये का जुर्माना
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल पर भारतीय बाजार में अनुचित व्यापार व्यवहार के लिए लगभग 136 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.
पेटीएम, अलीबाबा के AGTech होल्डिंग्स ने नए मोबाइल गेमिंग प्लेटफार्म को लॉन्च किया
मोबाइल पेमेंट कंपनी पेटीएम और अलीबाबा ग्रुप की स्वामित्व वाली AGTech होल्डिंग्स लिमिटेड ने भारत में मोबाइल यूजर्स के लिए ‘गेमपिंड‘ नामक गेमिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने हेतु एक संयुक्त उद्यम का गठन किया है. अलीबाबा के AGTech होल्डिंग्स और पेटीएम के बीच संयुक्त उद्यम को मूल रूप से जुलाई 2017 में हस्ताक्षरित किया गया था.


