हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के बीच कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससी) की अवसंरचना के अंतर्गत महासागर सहयोग से संबंधित लगभग 35 दिनों की अवधि तक चलने वाले एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में, बांग्लादेश और मॉरीशस के वैज्ञानिक संयुक्त महासागर अभियान में भाग लेने के लिए 29 जून, 2023 को भारत के अनुसंधान पोत ‘सागर निधि’ पर सवार हुए।
इस अभियान (क्रूज़) का संचालन पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) द्वारा किया जाता है । यह कार्यक्रम गत नवंबर 2022 में गोवा और हैदराबाद में आयोजित की गई कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव (सीएससी) के पहले समुद्र विज्ञानी और जलविज्ञानी सम्मेलन का परिणाम है।
इस अभियान की अवधि में वैज्ञानिक समुद्री पर्यावरण में परिवर्तन और समुद्री मापदंडों में भिन्नता के पूर्वानुमानों और उनका प्रबंधन करने के लिए समुद्री डेटा पर सहयोगात्मक रूप से अनुसंधान करेंगे।
अमेरिका में हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों के एक समूह ने कांग्रेस (अमेरिकी…
नीतू समरा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) का निया सीईओ नियुक्त किया गया है।…
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो 17 अप्रैल,…
भारत की ओर से मालदीव को दी जा रही आर्थिक और वित्तीय सहायता की पहली…
विश्व मलेरिया दिवस 2026 हर साल 25 अप्रैल को मनाया जाएगा, ताकि मलेरिया के बारे…
सरकार ने भारत में होने वाली जनगणना 2027 को लेकर एक बहुत बड़ा और अहम…