Categories: Banking

भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा 16,884 करोड़ हुआ

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का एकल शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में दोगुना से अधिक बढ़कर 16,884 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 2022-23 की अप्रैल-जून तिमाही में 6,068 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 1,08,039 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 74,989 करोड़ रुपये थी।

 

बैंक ने 95,975 करोड़ रुपये की ब्याज अर्जित की

जून तिमाही के दौरान बैंक ने 95,975 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 72,676 करोड़ रुपये थी। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) जून के अंत में घटकर 2.76 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 3.91 प्रतिशत थीं।

इसी तरह शुद्ध एनपीए भी जून 2023 में घटकर 0.71 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले एक प्रतिशत था। एकीकृत आधार पर एसबीआई का शुद्ध लाभ भी दोगुना बढ़कर 18,537 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,325 करोड़ रुपये रहा था।

 

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 94,524 करोड़ रुपये

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,32,333 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 94,524 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बैंक ने अपने गैर-जीवन बीमा उद्यम एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में 489.67 करोड़ रुपये का निवेश किया, जबकि आठ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) में 82.16 करोड़ रुपये का निवेश किया गया।

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

4 days ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

6 days ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 week ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 week ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 week ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

1 week ago