सतीश कुमार रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त

भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) के अधिकारी सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड का नया अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सतीश कुमार बोर्ड के इतिहास में पहले दलित अध्यक्ष और सीईओ होंगे।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा अनुमोदित यह नियुक्ति 1 सितंबर, 2024 से प्रभावी होगी। बता दें कि सतीश कुमार वर्तमान अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा का स्थान लेंगे। सतीश कुमार ने पांच जनवरी 2024 को रेल मंत्रालय में रेलवे बोर्ड में सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टाॉ) का कार्यभार संभाला था।

सतीश कुमार कौन हैं?

भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर्स सेवा के 1986 बैच के अधिकारी सतीश कुमार मार्च 1988 में भारतीय रेलवे की सेवा में औपचारिक रूप से शामिल हुए। उनके पास 34 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वे उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में महाप्रबंधक के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल, 2017 से अप्रैल, 2019 तक उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी काम किया था।

वहीं, उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के पद से पहले उन्होंने उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक और मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में कार्य किया है। सतीश कुमार ने प्रतिष्ठित मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से ऑपरेशन मैनेजमेंट और साइबर लॉ में पीजी डिप्लोमा भी किया है

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

12 hours ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

13 hours ago

विज्ञान प्रसार को बढ़ावा: एपी साइंस सिटी और CSIR-NIScPR के बीच 5 साल का MoU

आंध्र प्रदेश साइंस सिटी ने 30 मार्च, 2026 को CSIR-NIScPR के साथ एक रणनीतिक समझौता…

13 hours ago

डॉ. थॉमस पुकाडिल बने BRIC-NCCS पुणे के नए निदेशक

डॉ. थॉमस पुकाडिल को पुणे स्थित BRIC-NCCS का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वे…

13 hours ago

NASA का Artemis II मिशन: 2026 में फिर चाँद पर मानव की वापसी

NASA एक ऐतिहासिक मील के पत्थर की तैयारी कर रहा है, क्योंकि Artemis II मिशन…

14 hours ago

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

15 hours ago