Categories: Current AffairsSports

इंग्लैंड के डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 22 टेस्ट, 30 वनडे और 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। जोस बटलर के अलावा मलान इंग्लैंड के दूसरे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाए हैं।

डेविड मलान पिछले साल भारत में हुए वनडे विश्व कप के बाद से टीम का हिस्सा नहीं हैं। हाल ही में इसीबी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम का एलान किया था। इसमें भी मलान को जगह नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने संन्यास का फैसला किया।

टी20 रैंकिंग में नंबर-1

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मलान टी20 रैंकिंग में नंबर-1 रह चुके हैं। मलान को आखिरी बार नवंबर 2023 में खेलते देखा गया था। उन्होंने 2017 में इंग्लैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 44 गेंदों में 77 रनों की यादगार पारी खेली थी। मलान के नाम टेस्ट में 1074 रन, वनडे में 1450 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1892 रन दर्ज हैं।

अपनी स्थिरता के लिए मशहूर

बाएं हाथ के बल्लेबाज मलान घरेलू सर्किट में अपनी स्थिरता के लिए मशहूर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा। वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं। मलान को साल 2021 में पंजाब किंग्स ने 1.5 करोड़ रुपये में टीम का हिस्सा बनाया था। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला। उनके नाम आईपीएल में 26 रन दर्ज हैं।

घरेलू क्रिकेट में भी मलान का बोलबाला

घरेलू क्रिकेट में भी मलान का बोलबाला रहा है। उनके फर्स्ट क्लास करियर की तो उन्होंने 212 मैचों में 30 शतक और 58 अर्धशतकों की मदद से 13201 रन बनाए हैं। वहीं, 178 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 6561 रन दर्ज हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 16 शतक और 32 अर्धशतक बनाए हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago