भारत ने 21 साल बाद ‘मिसेज वर्ल्ड’ का ताज अपने सिर पर सजा लिया है। ये खिताब भारत की सुंदरी सरगम कौशल ने अपने नाम किया है। लास वेगास में आयोजित हुआ ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ पीजेंट में सरगम कौशल ने 63 देशों से आईं खूबसूरत हसीनाओं को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब जीता है। उनकी इस जीत के साथ ही भारत का सिर फक्र से ऊंचा हो गया है। भारतीयों के लिए 21 साल बाद ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब जीतना एक गर्व की बात है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
बता दें कि ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं। इंगलिश लिटरेचर में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा बतौर टीचर विशाखापट्टनम के एक स्कूल में भी उन्होंने काम किया है। एक्ट्रेस ने बाद में टीचर के प्रोफेशन को छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से उन्होंने शादी की है। बता दें कि भारत में लंबे इंतजार के बाद ‘मिसेज वर्ल्ड’ का खिताब आया है। डॉ अदिति गोवित्रीकर (Dr Aditi Govitrikar) ने 21 साल पहले 2001 में इसका ताज अपने सिर सजाया था। इस साल ‘मिसेज वर्ल्ड 2022’ की वो जज के रूप में नजर आईं थीं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…
माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…
हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…
भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…
गुजरात सरकार ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान Larsen & Toubro की व्योमा…