प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा संजय कोठारी को नया केंद्रीय सतर्कता आयुक्त चुना गया है। वह वर्तमान में राष्ट्रपति के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक स्वायत्त संस्था है, जो भ्रष्टाचार पर निगरानी रखता है।
अन्य नियुक्तियाँ:
- साथ ही समिति ने पूर्व सूचना और प्रसारण सचिव बिमल जुल्का को केंद्रीय सूचना आयोग का नया मुख्य सूचना आयुक्त भी चुना है, जो वर्तमान में सूचना आयुक्त के रूप में सेवारत हैं।
- इसके अलावा समिति ने बहुमत से सुरेश पटेल को सतर्कता आयुक्त और अनीता पांडोव को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है।
- केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत किया गया था, जिसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण आते है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन: फरवरी 1964
- केंद्रीय सतर्कता आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


