हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में अटल किसान – मजदूर कैंटीन खोलने का ऐलान किया। सभी मंडियों और चीनी मिलों पर इन कैंटीनों में किसानों और मजदूरों को 10 रुपये के किफायती मूल्य पर सस्ता एवं अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा हैं। सरकार की इस वर्ष ऐसी कुल 25 कैंटीन खोलने की योजना है।
यह घोषणा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र में अपने संबोधन के दौरान की। इसके अलावा हरियाणा सरकार, हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में 41 विभिन्न श्रेणियों के निवासियों को मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधा भी प्रदान करेगी। एक नई पहल के तहत, वर्ष 2020-2021 के दौरान 11 लाख बीपीएल परिवारों की महिलाओं एवं लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन नि: शुल्क प्रदान किए जाएंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
- हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर



राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026: विषय, इ...
ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...


