आर विष्णु प्रसाद को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। आर विष्णु प्रसाद के नाम पर 69 पेटेंट दर्ज हैं। यह पुरस्कार संस्कृति, विज्ञान, खेल और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व सीजेआई न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। स्मार्ट शहरों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बड़े स्तर पर जल के शोधन, स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाले विष्णु प्रसाद का चयन न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक जूरी ने किया था।
बता दें, उनके अलावा परमवीर चक्र सूबेदार मेजर संजय कुमार, हॉकी खिलाड़ी दिवंगत मेजर ध्यानचंद, फिल्म अभिनेत्री श्रुति हासन, पद्म श्री आलोक मेहता, पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह, ओलंपिक एथलीट और पद्म श्री सुधा सिंह, राष्ट्रीय पैरालंपिक कोच सत्यनारायण, आईपीएस यशस्वी यादव, टी-सीरीज के अध्यक्ष और एमडी भूषण कुमार और द कश्मीर फाइल्स अभिनेता दर्शन कुमार समेत 31 लोगों को इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
मार्च 2026 में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट देखने को मिली, और…
भारत की समुद्री सुरक्षा को और मज़बूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने 3 अप्रैल,…
वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…