Categories: Banking

2,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड के उपयोग के लिए कोई शुल्क नहीं: NPCI

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पर रूपे क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 2,000 रुपये तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक के एक हालिया सर्कुलर में यह निर्देश दिया गया है। रूपे क्रेडिट कार्ड पिछले चार साल से परिचालन में है और सभी प्रमुख बैंक इससे जुड़े हुए हैं। चार अक्टूबर को जारी सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘ऐप पर क्रेडिट कार्ड को जोड़ने और यूपीआई पिन बनाने की प्रक्रिया में सभी प्रकार के लेनदेन में क्रेडिट कार्ड को सक्षम करने के लिए ग्राहक की सहमति जरूरी है।’’ एनपीसीआई ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए ऐप की मौजूदा प्रक्रिया क्रेडिट कार्ड पर भी लागू होगी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

इसमें कहा गया है कि इस श्रेणी के लिए शून्य मर्चेंट रियायती दर (एमडीआर) 2,000 रुपये से कम और उसके बराबर लेनदेन राशि तक लागू होगी। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर टी रवि शंकर ने पहले कहा था, ‘‘क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने का मूल उद्देश्य ग्राहक को भुगतान के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है। वर्तमान में यूपीआई डेबिट कार्ड के माध्यम से बचत खातों या चालू खातों से जुड़ा हुआ है।’’

 

रिजर्व बैंक का मानना है कि रुपे क्रेडिट कार्ड को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) को से जोड़े जाने से बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। दोनों को लिंक करने से यूपीआई मर्चेंट्स को ओवरड्राफ्ट, कैप्चर एंड होल्ड फेसिलिटी, एनवायसिंग सपोर्ट जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। आरबीआई ने कहा है कि इस बदलाव से कुल यूपीआई लेनदेन में P2M ट्रांजैक्शन की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी। फिलहाल देश में 26 करोड़ से अधिक UPI यूजर हैं, जिनमें 5 करोड़ से अधिक मर्चेंट्स शामिल हैं।

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago