Categories: Current AffairsSports

Rohit Sharma आईपीएल में 250 मैच खेलने वाले MS Dhoni के बाद बने दूसरे खिलाड़ी

रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक साथ दो उपलब्धि हासिल की। मैच में उतरते ही रोहित शर्मा आईपीएल 250 मैच खेलने वाले एमएस धोनी के बाद दूसरे खिलाड़ी बने। इसके अवाला बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने आईपीएल में अपने 6500 रन पूरे किए।

 

रोहित शर्मा 2008 से आईपीएल का हिस्सा

  • रोहित शर्मा 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं, जब उन्होंने अब ख़त्म हो चुकी टीम डेक्कन चार्जर्स के साथ शुरुआत की थी। साल 2011 से, वह मुंबई इंडियंस के साथ हैं और टीम को पांच आईपीएल खिताब जीताने में मदद की है।
  • बता दें, धोनी ने अबतक सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 256 आईपीएल का रिकॉर्ड है।
  • अपने पिछले 249 आईपीएल मैचों में, रोहित ने 30.10 की औसत और 131.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 6472 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में दो शतक और 42 अर्धशतक लगाए हैं।
  • उनमें से एक शतक मुंबई इंडियंस के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगाए थे।
  • उस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 105 रन बनाए, लेकिन 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी टीम 20 रन से पिछड़ गई। मुंबई इंडियंस ने इससे पहले दिल्ली के खिलाफ दो मैच जीते थे।

 

पुरस्कार एवं सम्मान

  • साल 2015 में रोहित शर्मा को ‘अर्जुन अवॉर्ड’ मिला। उन्हें 2015 जीक्यू पुरस्कारों में स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर नामित किया गया था। 2014, 2016, 2017, 2018 और 2019 में उनका नाम ICC वनडे टीम ऑफ द ईयर में शामिल किया गया था।
  • उन्हें 2019 में ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया था। इसके अलावा, उन्हें ICC क्रिकेट विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने के लिए 2019 में गोल्डन बैट पुरस्कार भी मिला।
  • 2019 में, उन्हें इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स में स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2020 में, उन्हें भारत में खेल के सर्वोच्च सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • महेंद्र सिंह धोनी- 256*
  • रोहित शर्मा- 250*
  • दिनेश कार्तिक- 249*
  • विराट कोहली- 244*
  • रविंद्र जडेजा- 232*

 

आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 7624
  • शिखर धवन- 6769
  • डेविड वॉर्नर- 6563
  • रोहित शर्मा- 6508
  • सुरेश रैना- 5528
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

मार्शल आर्ट्स के उस्ताद Chuck Norris का निधन, जानें सबकुछ

मार्शल आर्ट के दिग्गज और एक्शन फिल्मों के बादशाह चक नॉरिस (Chuck Norris) का 86…

23 mins ago

विश्व कविता दिवस 2026: शब्दों और रचनात्मकता की शक्ति का उत्सव

विश्व कविता दिवस 2026 (World Poetry Day 2026) हर वर्ष 21 मार्च को पूरे विश्व…

1 hour ago

Eid-Ul-Fitr 2026: जानें महत्व और कैसे मनाते हैं ये त्योहार?

देशभर में आज यानी 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है। ईद‑उल‑फितर इस्लाम धर्म…

3 hours ago

विश्व कठपुतली दिवस 2026: क्यों आज भी जीवित है यह प्राचीन कला

विश्व कठपुतली दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है। कठपुतली…

5 hours ago

FIFA वर्ल्ड कप 2026 पर WADA बैन का खतरा टला: आगे क्या होगा?

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकारी अधिकारियों को…

20 hours ago

Forbes List 2026: 30 साल से कम उम्र के सबसे युवा अरबपति, वैश्विक रुझानों का खुलासा

हाल ही में जारी 2026 के सबसे युवा अरबपतियों (30 वर्ष से कम) की सूची…

20 hours ago