मार्शल आर्ट्स के उस्ताद Chuck Norris का निधन, जानें सबकुछ

मार्शल आर्ट के दिग्गज और एक्शन फिल्मों के बादशाह चक नॉरिस (Chuck Norris) का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस समय पूरी दुनिया इस महान कलाकार के जाने का शोक मना रही है। पर्दे पर अपने दमदार किरदारों एवं अविश्वसनीय जीवन रक्षा कौशल के लिए मशहूर नॉरिस स्ट्रेंथ के एक ग्लोबल सिंबल बन गए थे।

चक ने ‘लोन वुल्फ मैकक्वेड’, ‘कोड ऑफ साइलेंस’ और ‘वे ऑफ द ड्रैगन’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की। चक नॉरिस के परिवार ने उनके निधन पर इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत दुख के साथ, हमारे परिवार ने प्यारे चक नॉरिस के अचानक निधन की खबर साझा की है।

चक नॉरिस की जीवनी

1940 में जन्मे चक ने अमेरिकी वायु सेना में अपनी सेवाएं दीं और उसके बाद मार्शल आर्ट्स की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने कराटे, जूडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु जैसे कई फॉर्म्स में ब्लैक बेल्ट हासिल की थी. पर्दे पर उनकी असली पहचान 1972 में तब बनी, जब उन्होंने महान ब्रूस ली के साथ एक यादगार ऑन-स्क्रीन फाइट की. तब से लेकर आज तक, चक नॉरिस का नाम एक्शन की दुनिया में सम्मान के साथ लिया जाता है.

मार्शल आर्ट और टीवी शो से मिली पहचान

मार्शल आर्ट और टीवी शो से मिली पहचान चक नॉरिस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी। उनके पास कराटे, ताइक्वांडो, तांग सू डो, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और जूडो में ब्लैक बेल्ट थे।

उन्होंने ब्रूस ली के साथ ‘द वे ऑफ द ड्रैगन’ में काम किया। इसके बाद वे कई एक्शन फिल्मों में दिखे और CBS शो ‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ में लीड रोल किया, जो नौ सीजन तक चला।

चक नॉरिस की मशहूर फिल्में

चक नॉरिस की मशहूर फिल्मों में ‘मिसिंग इन एक्शन’, ‘कोड ऑफ साइलेंस’ और ‘फायरवॉकर’ शामिल हैं। उन्हें 1983 की फिल्म ‘लोन वुल्फ मैकक्वाड’ में रोल के लिए खास पहचान मिली। वे टीवी शो ‘वॉकर, टेक्सास रेंजर’ के लगभग 200 एपिसोड में दिखे। शो का रीबूट 2020 में शुरू हुआ और 2024 तक चला।

मार्शल आर्ट्स में अपार सफलता

चक नॉरिस ने भी फिल्मों और टीवी से पहले मार्शल आर्ट्स में अपार सफलता हासिल की थी। उन्होंने कराटे की अपनी कोरियाई मूल की अमेरिकी शैली बनाई। उन्होंने यूनाइटेड फाइटिंग आर्ट्स फेडरेशन की भी स्थापना की, जिसने दुनिया भर में 3,300 से अधिक चक नॉरिस सिस्टम ब्लैक बेल्ट प्रदान किए हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वॉकर, टेक्सास रेंजर जैसी टीवी सीरीज में काम किया जो नौ सीजन तक चलीं। उन्हें 6 बार वर्ल्ड प्रोफेशनल मिडिलवेट कराटे चैंपियन के खिताब से नवाजा जा चुका है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago