Categories: Sports

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 400 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर एक और नया कीर्तिमान बना दिया। वह 400 टी20 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित ने रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए टॉस के लिए मैदान पर कदम रखते हुए यह उपलब्घि हासिल कर ली।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

सलामी बल्लेबाज रोहित के नाम पहले से ही मेंस क्रिकेट में सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड है। भारतीय कप्तान ने अब तक 140 T20I मैच खेले हैं, जो पाकिस्तान के शोएब मलिक से 16 अधिक हैं। केवल रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी ही ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी20 में 350 से अधिक मैच खेले हैं। रोहित 2007 वर्ल्ड कप से ही टी20 मैच खेल रहे हैं।

 

सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले भारतीय

 

  • 400 – रोहित शर्मा
  • 368 – दिनेश कार्तिक
  • 361 – एमएस धोनी
  • 354 – विराट कोहली
  • 336 – सुरेश रैना

 

दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के नाम है, जिन्होंने अब तक 614 मैच खेले हैं। उनके बाद ड्वैन ब्रावो (556), शोएब मलिक (481), क्रिस गेल (463), सुनील नारायण (435), रवि बोपरा (429), आंद्रे रसेल (428) और डेविड मिलर (402) है।

 

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago