Home   »   Reliance दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल...

Reliance दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल की सूची में 86वें स्थान पर

Reliance दो पायदान चढ़कर फॉर्च्यून ग्लोबल की सूची में 86वें स्थान पर |_3.1

रिलायंस इंडस्ट्रीज फॉर्च्यून ग्लोबल-500 की इस साल की सूची में 86वें स्थान पर रही है। पिछले साल के मुकाबले उसकी स्थिति दो पायदान सुधरी है। भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान सबसे ऊपर बना हुआ है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले साल 88वें स्थान पर थी। तीन साल में यह सूची में 69 स्थान की छलांग लगा चुकी है। रिलायंस वर्ष 2021 में 155वें स्थान पर थी।

लगातार 21 साल से इस वैश्विक सूची में

फॉर्च्यून ने अपनी वेबसाइट पर 2024 की सूची जारी करते हुए कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार 21 साल से इस वैश्विक सूची में अपनी जगह बनाये हुए है। कंपनी का राजस्व पिछले साल 108.8 अरब डॉलर जबकि लाभ 8.4 अरब डॉलर था।

नौ भारतीय कंपनियां शामिल

इस साल की रैंकिंग में नौ भारतीय कंपनियां शामिल हैं। इनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की हैं। बीमा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) 2024 की सूची में 12 पायदान चढ़कर 95वें स्थान पर पहुंच गई जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) 22 स्थान फिसलकर 116वें स्थान पर रही।

इस सूची में भारतीय स्टेट बैंक

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 57 पायदान चढ़कर 178वें स्थान पर रहा। सूची में भारतीय कंपनियों में ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) क्रमशः 22 और 25 स्थान फिसल कर क्रमश: 180वें और 258वें स्थान पर रहीं। टाटा मोटर्स 66 पायदान ऊपर 271वें स्थान पर जबकि एचडीएफसी बैंक 306वें स्थान और राजेश एक्सपोर्ट्स सूची में 463वें पायदान पर हैं।

लगातार 11वें साल पहले पायदान पर

फॉर्च्यून के अनुसार, अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट लगातार 11वें साल पहले पायदान पर बनी हुई है जबकि अमेजन दूसरे स्थान (पिछले साल चौथे स्थान पर) पर है। सूची में सऊदी अरामको चौथे पायदान पर रही जबकि बीते वर्ष यह दूसरे स्थान पर थी। हालांकि, 121 अरब डॉलर के मुनाफे के साथ, यह लगातार तीसरे साल सूची में सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनी थी। चीन की सरकारी कंपनियों में बिजली इकाई स्टेट ग्रिड सूची में तीसरे पर स्थान है।

टॉप 10 फॉर्च्यून ग्लोबल की सूची

विश्व में स्थान   कंपनी  देश
1 वॉल-मार्ट  संयुक्त राज्य अमेरिका
2 अमेज़न संयुक्त राज्य अमेरिका
3 स्टेट ग्रिड  चीन
4 सऊदी अरामको  सऊदी अरब
5 सिनोपेक  चीन
6 चाइना नेशनल पेट्रोलियम  चीन
7 एप्पल   संयुक्त राज्य अमेरिका
8 यूनाइटेड हैल्थ ग्रुप   संयुक्त राज्य अमेरिका
9 बर्कशायर हैथवे संयुक्त राज्य अमेरिका
10 सीवीएस हैल्थ  संयुक्त राज्य अमेरिका