Categories: Banking

रिजर्व बैंक का स्वर्ण भंडार मार्च में बढ़कर 794.64 टन पर

आरबीआई का स्वर्ण भंडार मार्च, 2023 अंत में सालाना आधार पर 34.22 टन बढ़कर 794.64 टन पहुंच गया। इसमें 56.32 टन का स्वर्ण जमा शामिल है। बीते वर्ष मार्च अंत तक 760.42 टन का स्वर्ण भंडार था। केंद्रीय बैंक की तरफ से जारी छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, कुल स्वर्ण भंडार में से 437.22 टन सोना विदेश में बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में सुरक्षित रखा गया है। 301.10 टन सोना देश में रखा गया है। मूल्य के हिसाब से कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी मार्च, 2023 में बढ़कर 7.81 फीसदी पहुंच गई, जो सितंबर, 2022 में 7.06 फीसदी थी। छमाही के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार इस साल मार्च में बढ़कर 578.45 अरब डॉलर पहुंच गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, सोना, विशेष आहरण अधिकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में रखा भंडार शामिल हैं। रिजर्व बैंक ने जानकारी दी है कि यह रिपोर्ट छमाही के आधार यानी अक्टूबर 2022 से मार्च 2023 के बीच की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 5 से 6 सालों के बीच अपने गोल्ड रिजर्व लगातार बढ़ाया है। इसके अलावा सिंगापुर का सेंट्रल बैंक मोनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (MAS), पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBoC) और सेंट्रल बैंक ऑफ रिपब्लिक ऑफ तुर्की ने पिछले कुछ सालों में बड़ी संख्या में सोना खरीदा है। सबसे ज्यादा सोना सिंगापुर के केंद्रीय बैंक ने खरीदा है। जनवरी से मार्च 2023 के बीच MAS ने कुल 69 टन गोल्ड खरीदा है। सोना को भारी मात्रा में खरीदने का सबसे बड़ा कारण है कि वह अपने फॉरेन रिजर्व को बढ़ा सके और डॉलर के मुकाबले अपने देश के करेंसी में स्थिरता ला सके।

Find More News Related to Banking

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

सैटेलाइट अध्ययन में मुंबई और सिकंदराबाद के लैंडफिल वैश्विक मीथेन उत्सर्जन के टॉप-25 में शामिल

हाल ही में सैटेलाइट पर आधारित एक वैश्विक अध्ययन से पता चला है कि सिकंदराबाद…

7 mins ago

डाबर ने हरजीत एस. भल्ला को भारत के कारोबार का CEO नियुक्त किया

डाबर ने हरजीत एस. भल्ला को अपने भारत के कारोबार का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)…

36 mins ago

RBI का बड़ा फैसला, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस किया रद्द

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) का बैंकिंग…

1 hour ago

उपेंद्र द्विवेदी US आर्मी वॉर कॉलेज के इंटरनेशनल हॉल ऑफ फ़ेम में शामिल

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अमेरिका के आर्मी वॉर कॉलेज (AWC) कार्लाइल बैरक्स…

19 hours ago

जापान ने रक्षा निर्यात नियमों में संशोधन किया: भारत ने इसे रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बढ़ावा बताया

भारत ने जापान द्वारा रक्षा निर्यात ढांचे में संशोधन करने के हालिया कदम का स्वागत…

20 hours ago

सिंधु जल को लेकर पाकिस्तान की गुहार: यूएनएससी से भारत के साथ संधि बहाल करने की मांग

सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत के कड़ी रुख से घबराया पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंचों…

20 hours ago