Categories: Ranks & Reports

रिलायंस फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में 88वें स्थान पर पहुंची

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में टॉप 100 में जगह बना ली है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज अब 88वें स्थान पर आ गई है और इसने ये कमाल करने के लिए 16 स्थानों का उछाल हासिल किया है। फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में साल 2022 में आरआईएल 104वें नंबर पर थी और अब इसनें 16 स्थान आगे आकर 2023 की रैंकिंग में 88वां स्थान प्राप्त कर लिया है।

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 रैंकिंग में इस साल 8 भारतीय कंपनियों ने अपनी जगह बनाई है। इसके तहत सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) भी इस लिस्ट में टॉप 100 में प्रवेश कर चुकी है। इसने 94वें स्थान पर अपना कब्जा कर लिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले दो साल में फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 67 स्थान ऊपर आ चुकी है। साल 2021 में ये इस लिस्ट में 155वें स्थान पर थी।

फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में भारतीय कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान सबसे ऊपर है और ये 88वें स्थान पर है जो किसी भारतीय कॉरपोरेट फर्म का सर्वोच्च स्थान है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार 20 सालों से इस फॉर्च्यून ग्लोबल लिस्ट में अपना स्थान बनाए हुए है। ये भारत की किसी भी प्राइवेट सेक्टर कंपनी का इस लिस्ट में बने रहने का सबसे लंबा स्थान है।

 

इस लिस्ट में शामिल कंपनियां

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को हालांकि इस साल नुकसान हुआ है और ये 9 स्थान फिसलकर फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 107वें स्थान पर आ गई है। वहीं ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) का इस लिस्ट में 158वां स्थान है। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) की रैंकिंग इस लिस्ट में 233 वें स्थान पर है। भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 235वें स्थान पर है। टाटा मोटर्स का इस फॉर्च्यून ग्लोबल 500 लिस्ट में 337वां स्थान आया है और इसके लिए कंपनी ने 33 स्थानों की छलांग लगाई है। राजेश एक्सपोर्ट्स ने 83 स्थान आगे बढ़कर इस लिस्ट में 353वां स्थान हासिल कर लिया है।

 

   Find More Ranks and Reports Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

19 mins ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

2 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

2 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

3 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

6 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

6 hours ago