Categories: Agreements

रिलायंस रिटेल ने श्रीलंकाई बिस्किट निर्माता मालिबान के साथ समझौता किया

रिलायंस रिटेल ने श्रीलंका के मालिबान बिस्किट कंपनी के साथ एक समझौता कर लिया है। जिसके बाद रिलायंस रिटेल में आपको मालिबान बिस्कुट (Maliban Biscuit) मिल सकेगा। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Reliance Consumer Products Limited), एफएमसीजी शाखा और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail Ventures Limited) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ने श्रीलंका (Sri Lanka) की मालिबान बिस्किट मैन्युफैक्चररीज प्राइवेट लिमिटेड (Maliban Biscuit Manufactories) कंपनी के साथ समझौता किया गया है। इस डील के बाद बिस्किट सेक्टर में रिलायंस ने एंट्री कर ली है. इसके बाद रिलायंस रिटेल देश में ब्रिटानिया (Britannia) और पारले प्रोडक्ट्स (Parle) के प्रोडक्ट्स के बीच सीधे तौर पर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की कार्यकारी निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि, मालिबान ने मजबूत बाजार हैसियत के साथ अपनी खास साख बनाई है। आरसीपीएल (RCPL) और मालिबान के बीच इस भागीदारी से हम सिर्फ एक मजबूत ब्रांड के साथ अपना एफएमसीजी पोर्टफोलियो मजबूत करने जा रहे है। मालिबान की समूह प्रबंध निदेशक कुमुदिका फर्नांडो का कहना है कि, सब हमारे दो संगठनों की ताकत हमें भारतीय उपभोक्ताओं को मालिबान के खास स्वाद का अनुभव मुहैया कराने में सक्षम बनाएगी। हम रिलायंस कंज्यूमर के साथ भागीदारी के जरिये भारत को विश्वस्तरीय उत्पाद मुहैया करा सकेंगे।

 

बिस्किट कंपनी को 70 साल का अनुभव

 

श्रीलंका में सबसे चर्चित मालिबान बिस्किट कंपनी को 70 साल का लंबा अनुभव है। ये एक ऐसी बिस्कुट निर्माता कंपनी है, जो अपने बिस्कुट, क्रैकर, कूकीज और वेफर्स सहित कई प्रोडक्ट का निर्माण करती है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी काफी डिमांड है. कंपनी इस समय अपना कारोबार दुनिया के 5 महाद्वीपों के 35 देशों में करती है।

Find More News Related to Agreements

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago