Categories: Uncategorized

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट में RBI को मिला छठा स्थान

भारतीय रिजर्व बैंक को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की रिपोर्ट “वर्ल्ड गोल्ड आउटलुक 2020” में विदेशों से सबसे ज्यादा सोना खरीद करने वालों की सूची में छठें स्थान पर रखा गया है। आरबीआई ने सरकार के सॉवरेन गोल्ड बांड को बढ़ाने के लिए साल 2019 के पहले 10 महीनों में 25.2 टन की खरीद की हैं।वर्तमान में RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक) के पास 625.2 टन सोना है, जो उसके विदेशी मुद्रा भंडार का 6.6% हिस्सा है।
चीन, रूस, कजाकिस्तान, तुर्की और पोलैंड के केंद्रीय बैंकों ने 2019 में भारत से ज्यादा सोने की खरीद की हैं। उजबेकिस्तान और वेनेजुएला ने 2019 में क्रमशः 16.6 टन और 30.3 टन सोना बेचा हैं। भारत का 2019 में सोने के बाजार में प्रदर्शन 2010 के बाद से अब तक सबसे अच्छा रहा। यह 2019 में संयुक्त राज्य अमेरिका डॉलर (यूएसडी) के 18.4% से अधिक था।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुख्य बिंदु:


i. विभिन्न केंद्रीय बैंकों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ सोने के भंडारण का डेटा साझा किए जाने के बाद उन केंद्रीय बैंकों के भंडारण की सूची जारी की जाती हैं।
ii. केंद्रीय बैंकों ने निवल आधार पर 27.9 टन सोना ख़रीदा, जो वर्ष-दर-वर्ष के आधार पर 2018 (515.2 टन) की तुलना में 11% (570.2) अधिक निवल खरीद है।
iii. रिपोर्ट में आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए कर कटौती की जरूरतों पर प्रकाश डाला गया है। यह उन तथ्यों के कारण जिसमे उच्च करों ने सोने की कीमत पर रिकॉर्ड-उच्च स्थानीय खपत के प्रभाव को बढ़ा दिया।
iv. संस्थागत निवेशकों के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) 2019 में सोने के दूसरे सबसे बड़े खरीदार थे। रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि वे 2020 में भी सोने के सबसे बड़े खरीददार बने रहेगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की स्थापना: 1987
  • वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): डेविड टैट

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

केरल ने देश में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से Elderly Budget पेश किया

केरल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। वित्त वर्ष 2026–27…

55 mins ago

लॉजिमैट 2026 में मेड-इन-इंडिया ह्यूमनॉइड रोबोट का डेब्यू: जानिए इसकी खासियतें

भारतीय रोबोटिक्स कंपनी एडवर्ब (Addverb) ने लॉजिमैट इंडिया 2026 में Elixis-W नामक एक मेड-इन-इंडिया पहियों…

1 hour ago

RBI ने फेडरल बैंक में ब्लैकस्टोन के रणनीतिक निवेश को मंज़ूरी दी

भारत के बैंकिंग क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। वैश्विक निजी इक्विटी दिग्गज…

1 hour ago

2026 विंटर ओलंपिक्स: मेज़बान देश, स्थान, शेड्यूल, परिणाम और भारत

2026 शीतकालीन ओलंपिक दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक खेल आयोजनों में से एक हैं। आधिकारिक…

3 hours ago

PNB लक्सुरा मेटल क्रेडिट कार्ड: फीस, फायदे, रिवॉर्ड और एलिजिबिलिटी

पीएनबी लक्सुरा मेटल क्रेडिट कार्ड पंजाब नेशनल बैंक द्वारा Visa Infinite प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया…

3 hours ago

गोल्डमैन सैक्स ने भारत की CY26 GDP वृद्धि का पूर्वानुमान बढ़ाकर 6.9% किया

भारत की अर्थव्यवस्था के सकारात्मक परिदृश्य में, गोल्डमैन सैक्स ने कैलेंडर ईयर 2026 (CY26) के…

17 hours ago