Categories: Sports

रविचंद्रन अश्विन सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बने

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए हैं। चेन्नई के इस गेंदबाज ने जैक क्रॉली (15) को आउट कर यह उपलब्धि अपने नाम की। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं।

 

अश्विन के टेस्ट करियर पर एक नजर

अश्विन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारत के लिए अब तक 98 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 184 पारियों में 23.82 की औसत से 500 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 34 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। वह दोनों पारियों को मिलाकर 8 बार 10 विकेट हॉल भी ले चुके हैं। अश्विन का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 विकेट का रहा है।

 

500 टेस्ट विकेट- सबसे कम टेस्ट खेलकर

  • 87 मुथैया मुरलीधरन (SL)
  • 98* रविचंद्रन अश्विन (IND)
  • 105 अनिल कुंबले (IND)
  • 108 शेन वार्न (AUS)
  • 110 ग्लेन मैकग्राथ (AUS)

 

अश्विन 500 विकेट पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज गेंदबाज

अश्विन टेस्ट में दूसरे सबसे तेज 500 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज भी बने हैं। उन्होंने 98वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस मामले में कुंबले, शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया है। कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं, जिन्होंने महज 87 टेस्ट मैचों में ही 500 विकेट का आंकड़ा छू लिया था।

 

सबसे कम गेंदों में 500 विकेट झटकने वाले दूसरे गेंदबाज

अश्विन ने दूसरे सबसे कम मैचों में 500 विकेट झटकने के साथ दूसरी सबसे कम गेंदे फेंककर यह उपलब्धि आने नाम की है। उन्होंने 500 विकेट चटकाने के लिए अपने करियर में 25,714 गेंदें फेंकी है। इस मामले में केवल मैक्ग्रा ही उनसे आगे हैं, जिन्होंने 25,528 गेंदे फेंककर 500 विकेट पूरे किए थे। इस सूची में जेम्स एंडरसन (28,150) तीसरे और स्टुअर्ट ब्रॉड (28,430) चौथे पायदान पर काबिज हैं।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago