फॉरवर्ड रानी रामपाल को जुलाई 2018 में लंदन में खेले जाने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम की कप्तान के रूप में नामित किया गया है. हॉकी इंडिया ने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की है.
भारत को मेजबान और विश्व नंबर 2 इंग्लैंड, विश्व नंबर 7 यूएसए और विश्व नंबर 16 आयरलैंड के साथ पूल B में रखा गया है.गोलकीपर सविता को उप कप्तान नामित किया गया है. टूर्नामेंट में स्पेन टूर से बाहर रहने के बाद गोलकीपर रजनी एतिमारपू की वापसी भी होगी.
स्रोत- हिंदुस्तान टाइम्स



सबसे ज्यादा ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले अभ...
भारत ने रचा इतिहास: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्...
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस 2026: भारत में 16...

