Categories: State In News

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बने रमेश बैस, भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। उनकी जगह रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रमेश बैस के बारे में

 

रमेश बैस अभी तक झारखंड के राज्यपाल थे। रमेश बैस का जन्म 2 अगस्त 1947 को अविभाजित मध्य प्रदेश के रायपुर में हुआ था। उन्होंने भोपाल से बीएससी की पढ़ाई की थी और काफी लंबे समय तक उन्होंने खेती-किसानी की। रमेश बैस जुलाई 2021 में झारखंड के राज्यपाल बने थे। इससे पहले, वह जुलाई 2019 से जुलाई 2021 तक त्रिपुरा के 18वें राज्यपाल भी रहे। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के दूसरी बार सत्ता में लौटने के बाद बैस को त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

रमेश बैस ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत निकाय चुनावों से की थी। बैस पहली बार 1978 में रायपुर नगर निगम के सदस्य के रूप में चुने गए थे और फिर 1980 में मंदिर हसोद सीट से विधायक चुने गए थे, लेकिन 1985 में अगला चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होने 1989 में रायपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीता। रमेश बैस ने अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय पर्यावरण और वन राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था। वाजपेयी सरकार के दूसरे और तीसरे कार्यकाल में बैस ने वर्ष 2004 तक स्टील, खान, रसायन और उर्वरक, सूचना और प्रसारण विभागों को संभाला।

Find More State In News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

7 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

7 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

8 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

8 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

8 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

9 hours ago