Categories: Uncategorized

राजीव कुमार बने अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अगले ‘मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के रूप में नियुक्त किया गया था। क़ानून मंत्रालय द्वारा ज़ारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सुशील चंद्रा के 14 मई को पद छोड़ने के बाद वह 15 मई को पदभार ग्रहण करेंगे। संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार, राष्ट्रपति ने श्री राजीव कुमार को 15 मई 2022 से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कौन हैं राजीव कुमार

  • राजीव कुमार 1984 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं। कुमार ने 1 सितंबर 2020 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (Election Commission of India – ECI) के चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था।
  • चुनाव आयोग में कार्यभार संभालने से पहले कुमार पब्लिक एंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) के चेयरमैन थे।
  • वे अप्रैल 2020 में PESB के चेयरमैन बने थे। 19 फरवरी, 1960 को जन्मे कुमार के पास बीएससी, एलएलबी, पीजीडीएम और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स सहित कई शैक्षणिक डिग्रियां हैं।
  • उनके पास केंद्र और राज्य कैडर के मंत्रालयों में सोशल सेक्टर, पर्यावरण और वन, मानव संसाधन, वित्त और बैंकिंग क्षेत्रों में सरकार के लिए काम करने का 37 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • भारत निर्वाचन आयोग का गठन: 25 जनवरी 1950;
  • भारत निर्वाचन आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

9 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

9 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

10 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

10 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

10 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

11 hours ago