Categories: Uncategorized

एयर इंडिया के एमडी और सीईओ के रूप में नामित किये गये कैंपबेल विल्सन

टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Chief executive officer – CEO) और प्रबंध निदेशक (Managing Director – MD) नियुक्त करने की घोषणा की है। विल्सन (50) सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी ‘स्कूट (Scoot)’ के सीईओ है। विल्सन के पास इस उद्योग जगत का 26 साल का अनुभव है। वह पूर्ण सेवा एयरलाइन के अलावा किफायती सेवाएं देने वाली विमानन कंपनियों में भी रहे हैं।


विल्सन की नियुक्ति तुर्की के इल्कर आयसी द्वारा एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी की भूमिका नहीं लेने का फैसला करने के बाद हुई है, क्योंकि आयसी की नियुक्ति की घोषणा के बाद उनके पिछले राजनीतिक संबंधों को लेकर भारत में विरोध हुआ था।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अन्य नियुक्तियां (Other appointments):

हाल ही में निपुण अग्रवाल को मुख्य वाणिज्य अधिकारी और सुरेश दत्त त्रिपाठी को मुख्य मानव संसाधन अधिकारी नियुक्त किया गया है। अग्रवाल, टाटा संस में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं, उन्होंने एयर इंडिया के दिग्गज मीनाक्षी मलिक की जगह ली, जबकि त्रिपाठी, साल 2012 से 2021 तक टाटा स्टील में मानव संसाधन के उपाध्यक्ष थे, उन्होंने AI की अमृता शरण का स्थान लिया है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एयर इंडिया के संस्थापक: आर. डी. टाटा;
  • एयर इंडिया की स्थापना: 1932;
  • एयर इंडिया मुख्यालय: नई दिल्ली;
  • एयर इंडिया के अध्यक्ष: एन चंद्रशेखरन।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago