सरकार को ‘राइजिंग राजस्थान’ निवेशक सम्मेलन-2024 की तारीखों की घोषणा के दो सप्ताह के भीतर ही 5.21 लाख करोड़ रुपये (लगभग 62 अरब डॉलर) से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अधिकारिक बयान के अनुसार, निवेश संवर्द्धन ब्यूरो (बीआईपी) को ये प्रस्ताव देश और विदेश के कॉरपोरेट जगत की प्रमुख बड़ी कंपनियों से प्राप्त हुए हैं। बीआईपी इस इन्वेस्टमेंट समिट का नोडल विभाग है। इन औद्योगिक परियोजनाओं से तकरीबन 1.55 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का अनुमान है। बयान के अनुसार, राज्य सरकार को मिले 5.21 लाख करोड़ रुपये के ये निवेश प्रस्ताव राजस्थान की वर्तमान अर्थव्यवस्था के 33 प्रतिशत से भी अधिक है।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था 2023-24 में 15.28 लाख करोड़ रुपये (प्रचलित मूल्यों पर) अनुमानित है। ‘राइजिंग राजस्थान’ निवेशक सम्मेलन 2024 का आयोजन राजस्थान सरकार इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में करेगी।
इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आकर्षित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना है।
राज्य सरकार जल्द ही राष्ट्रीय और वैश्विक उद्योगपतियों, कॉरपोरेट्स, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों आदि से मिलने और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करने के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रोड शो आयोजित करेगी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…
विश्व के एक कोने में उठता तूफान कभी-कभी हजारों किलोमीटर दूर बैठे देशों की चिंता…
विश्व बैंक की ताज़ा रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत दक्षिण एशिया में…
Meta ने अपनी नई Superintelligence Labs से अपना पहला AI मॉडल पेश किया है, जिसका…
बेंगलुरु में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित रोड रेस TCS World 10K Bengaluru 2026 इस बार…
मैनेजमेंट छात्रों के लिए आयोजित एक बड़े राष्ट्रीय स्तर के डिबेट इवेंट में IIM रोहतक…