अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग एजेंसी – क्वाक्वेरेली साइमंड्स द्वारा जारी क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 जारी कर दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे और आईआईटी (IIT) दिल्ली ने एशिया के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों की सूची में जगह बनाई है। वहीं, भारतीय विज्ञान संस्थान यानी आईआईएससी (IISc), बैंगलोर देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके अलावा कुल 19 भारतीय विश्वविद्यालयों ने टॉप 200 की सूची में अपनी जगह बनाई है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के लिए, IIT बॉम्बे ओवरआल 40वें स्थान पर है और भारत में शीर्ष पर कायम है। आईआईटी, बॉम्बे के बाद आईआईटी, दिल्ली 46वें स्थान पर है। दोनों IIT को एशिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों की शीर्ष 50 सूची में शामिल किया गया है। सूची के अनुसार, उल्लेखित सभी भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिष्ठा और इंटरनेशनल रिसर्च नेटवर्क के मामले में सुधार किया है।
| क्रम संख्या | रैंक स्थान | विश्वविद्यालय का नाम |
| 1 | 40 | आईआईटी, बॉम्बे |
| 2 | 46 | आईआईटी, दिल्ली |
| 3 | 52 | आईआईएससी, बैंगलोर |
| 4 | 53 | आईआईटी, मद्रास |
| 5 | 61 | आईआईटी, खड़गपुर |
| 6 | 66 | आईआईटी, कानपुर |
| 7 | 85 | दिल्ली विश्वविद्यालय |
| 8 | 114 | आईआईटी, रुड़की |
| 9 | 119 | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली |
| 10 | 124 | आईआईटी, गुवाहाटी |
| 11 | 173 | वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान, वीआईटी |
| 12 | 181 | कलकत्ता विश्वविद्यालय |
| 13 | 182 | जादवपुर विश्वविद्यालय |
| 14 | 185 | अन्ना विश्वविद्यालय |
| 15 | 185 | चंडीगढ़ विश्वविद्यालय |
| 16 | 185 | आईआईटी, इंदौर |
| 17 | 188 | बिट्स पिलानी |
| 18 | 188 | जामिया मिलिया इस्लामिया |
| 19 | 200 | एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा |
Find More Ranks and Reports Here
भारत सरकार ने भारत के मर्चेंडाइज ट्रेड इंडेक्स (Merchandise Trade Indices) का आधार वर्ष 2012-13…
माइक्रोसॉफ्ट ने 2026 में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत भारतीय मूल की अधिकारी आशा…
हरशरण कौर त्रेहन को पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (PSPCL) में निदेशक (वाणिज्यिक) नियुक्त किया…
भारतीय रेलवे ने शिकायत निवारण, टिकट कन्फर्मेशन की भविष्यवाणी, हाउसकीपिंग सेवाओं और भीड़ प्रबंधन को…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट में देश…
गुजरात सरकार ने India AI Impact Summit 2026 के दौरान Larsen & Toubro की व्योमा…