Categories: Sci-Tech

श्रीहरिकोटा से लांच होगा देश का पहला प्राइवेट राकेट

भारत का पहला प्राइवेट राकेट लांच होने के लिए तैयार है। प्राइवेट राकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 12-16 नवंबर के बीच छोड़ा जाएगा। स्पेस स्टार्टअप कंपनी स्काइरूट एयरोस्पेस ने बताया कि विक्रम-एस नामक यह राकेट टेस्ट फ्लाइट के लिए तैयार हो चुका है, और इसे लांच करने के लिए इसरो ने स्काईरूट एयरोस्पेस को 12 नवंबर से 16 नवंबर का समय दिया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें कि स्काईरूट एयरोस्पेस के इस मिशन का नाम ‘मिशन प्रारंभ’ रखा गया है। स्काईरूट ने बताया कि यह राकेट तीन ग्राहक पेलोड ले जाएगा। इस राकेट का नाम मशहूर वैज्ञानिक डाक्टर विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है। डाक्टर विक्रम साराभाई ने ही इसरो (ISRO) की स्थापना की थी।

 

कंपनी के CEO और को-फाउंडर पवन कुमार चांदना ने बताया राकेट लांच की फाइनल तारीख मौसम की स्थिति के अनुरूप तय होगी। उन्होंने कहा कि विक्रम-एस राकेट इतने कम समय में सिर्फ इसरो (ISRO) और INSPACe (Indian National Space Promotion and Authorisation Centre) के सहयोग की बदौलत ही तैयार सका है। इसके अलावा स्काईरूट के सह-संस्थापक नागा भरत डाका ने कहा कि विक्रम-एस राकेट एक सिंगल स्टेज सब-आर्बिटल लांच व्हीकल है, जो तीन ग्राहक पेलोड अंतरिक्ष में ले जाएगा। स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में इतिहास रचने जा रही है। जानकारों के मुताबिक इस राकेट लांच के बाद भारत में राकेट लांचिंग की प्रक्रिया 30-40 फिसदी सस्ती हो सकती है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • इसरो अध्यक्ष: एस सोमनाथ;
  • इसरो की स्थापना तिथि: 15 अगस्त, 1969;
  • इसरो के संस्थापक: डॉ विक्रम साराभाई;
  • स्काईरूट एयरोस्पेस के संस्थापक और सीईओ: पवन कुमार चंदना;
  • स्काईरूट एयरोस्पेस की स्थापना: 12 जून 2018;
  • स्काईरूट एयरोस्पेस मुख्यालय स्थान: हैदराबाद।

More Sci-Tech News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago