Categories: Ranks & Reports

फोर्ब्स की नई लिस्ट में एशिया की टॉप महिला उद्यमियों में शामिल हैं 3 भारतीय

फोर्ब्‍स की टॉप 20 एशियाई महिला उद्यमियों की सूची में 3 भारतीय महिला उद्यमियों के नाम भी शामिल हैं। इस सूची में उन महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई अनिश्चितता के बीच अपने कारोबार को बढ़ाने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। फोर्ब्स के नवंबर अंक में प्रकाशित सूची में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की चेयरपर्सन सोमा मंडल, एमक्योर फार्मा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर और होनासा कंज्यूमर की को-फाउंडर तथा चीफ इनोवेशन ऑफिसर गजल अलघ के नाम शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

फोर्ब्स ने एक बयान में कहा कि सूची में भारत, ऑस्ट्रेलिया, चीन, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, जापान, सिंगापुर, ताइवान और थाईलैंड की महिलाएं शामिल हैं। सूची में शामिल महिलाएं शिपिंग, रियल स्टेट और निर्माण, प्रौद्योगिकी, दवा और जिंस जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं। फोर्ब्‍स का कहना है कि इन महिलाओं ने कोविड-19 जैसे कठिन दौर में भी हिम्‍मत नहीं हारी और कारोबार को नई ऊंचाइयां दी।

 

सोमा मंडल ने एक जनवरी 2021 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के चेयरपर्सन का पद संभाला था। वे यह पद संभालने वाली पहली महिला हैं। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राउरकेला से 1984 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, सोमा मंडल ने नालको में ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

 

नमिता थापर एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की सीईओ हैं। महाराष्‍ट्र के पुणे से उन्‍होंने ग्रुजेएशन तक की पढ़ाई की। आईसीएआई से चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री लेने के बाद वे अमेरिका चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नमिता थापर की कुल नेटवर्थ 600 करोड़ रुपये के लगभग हैं।

 

हरियाणा के गुरुग्राम में जन्‍मी गजल अलघ का नाम भी फोर्ब्‍स की सूची में है। गजल ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। गजल ने कॉर्पोरेट ट्रेनर के रूप में दो साल तक एनआईआईटी लिमिटेड में काम किया था। साल 2016 में गजल अलघ ने अपने पति वरुण अलघ के साथ मिलकर होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड की नींव रखी।

Find More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago