पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Delhi Airport) के टर्मिनल-3 पर पंजाब के लोगों के लिए एक मुफ्त हेल्पिंग सेंटर का शुभारंभ किया है। यह केंद्र पंजाबियों के लिए एक तरह से हेल्प डेस्क के रूप में काम करेगा।
इससे पंजाब भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने समर्पित एनआरआई सुविधा केंद्र स्थापित किया है, जो अपने विदेशी समुदाय की सहायता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सुविधा केंद्र का उद्घाटन करने के बाद भगवंत मान ने बताया कि कई पंजाबी एनआरआई हैं, जिन्हें यात्रा के समय बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
पंजाब मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के समय जानकारी न होने के अभाव में कभी-कभार उनकी उड़ानें छूट जाती हैं, उनका सामान खो जाता है या फ्लाइट की जानकारी नहीं मिल पाती। लेकिन आज हमने टर्मिनल-3 पर पंजाब सहायता केंद्र खोला है। अगर किसी को कोई कठिनाई आती है प्रस्थान में, तो वे सहायता के लिए यहां आ सकते हैं।
पंजाब सरकार और जीएमआर के बीच इस योजना के लिए 12 जून को दो साल के समझौते को मंजूरी मिली थी। सुविधा केंद्र 24 घंटे और सातों दिन काम करेगा। विदेशी यात्रियोंको आईजीआई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के अराइवल पर हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। सुविधा केंद्र के पास 2 इनोवा कार होंगी, जो यात्रियों को स्थानीय आवाजाही , पंजाब भवन या फिर अन्य नजदीकी स्थानों पर पहुंचाने का काम करेगी।
भगवंत मान ने कहा कि सुविधा केंद्र से यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान की सुविधाओं और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए ले सकेंगे मदद। पंजाब के मुख्यमंत्री ने काह कि आपात स्थिति में, उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया करवाए जाएंगे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…