महान एथलीट पी टी उषा को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का अध्यक्ष चुना गया है। वो IOA के 95 साल के इतिहास में अध्यक्ष बनने वाली पहली ओलंपियन बन गईं हैं। साथ ही 58 साल की पी टी उषा भारतीय ओलंपिक संघ का अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला भी हैं। पूर्व खेलमंत्री और कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट कर उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनने की बधाई दी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
स्टार धाविका पीटी उषा भारत के महान एथलीटों में से एक हैं. पीटी उषा एशियाई खेलों में चार स्वर्ण पदक और सात रजत पदक जीत चुकी हैं। 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में वह महिलाओं की 400 मीटर की दौड़ में सेकेंड के 1/100वें हिस्से से पोडियम फिनिश करने से चूक गईं थीं। जुलाई 2022 में पीटी उषा को राज्यसभा सदस्य नामित किया था। 58 साल की पी टी उषा का जन्म केरल में हुआ था। उन्होंने कोझिकोड के प्रोविडेंस वीमेंस कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। उनकी शादी 1991 में वी. श्रीनिवासन से हुई। पी टी उषा को एक बेटा है।
पीटी उषा इस चुनाव में निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने 27 नवंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनके साथ साथ उनकी टीम के 14 और लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। IOA में एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष (एक पुरुष और एक महिला), एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव (एक पुरुष और एक महिला) और कार्यकारी सदस्य के लिए चुनाव हो रहा था।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 फरवरी 2026 को यरुशलम में इज़राइल की…
दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “केरल” राज्य का नाम बदलकर “केरलम”…
भारत अपने पहले व्यापक कार्बन ट्रेडिंग कार्यक्रम को शुरू करने के अंतिम चरण में है,…
भारतीय सेना की कोणार्क कोर के अंतर्गत आने वाली “ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड” के एयर डिफेंस…
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय आयुर्वेदिक कांग्रेस के सहयोग से चार दिवसीय…