Categories: Banking

PSU बैंकों का मुनाफा FY23 में 1 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर

सरकारी बैंकों का मुनाफा वित्त वर्ष 2022-23 में एक लाख करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। इसमें से आधे से अधिक योगदान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आया है। बैंक की ओर से जारी किए गए नतीजों का विश्लेषण करने पर पता चला कि वित्त वर्ष 2017-18 में सरकारी बैंक द्वारा 85,390 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में ये आंकड़ा 1,04,649 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

देश के 12 बैंकों की ओर से मुनाफे में वित्त वर्ष में 2022-23 में 57 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। 2021-22 में बैंकों को 66,539.98 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया है। प्रतिशत के संदर्भ में 2022-23 में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा सबसे अधिक 126 प्रतिशत बढ़कर 2,602 करोड़ रुपये हो गया है। इसके बाद यूको बैंक का मुनाफा 100 प्रतिशत बढ़कर 1,862 करोड़ रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 94 प्रतिशत बढ़कर 14,110 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 2022-23 में बढ़कर 50,232 करोड़ रुपये हो गया है, पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले बैंक के मुनाफे में 59 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।

 

सरकारी बैंकों में केवल पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का मुनाफा गिरा है। वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का मुनाफा पिछले वर्ष के मुकाबले 27 प्रतिशत गिरकर 2,507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में केनरा बैंक को 10,604 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पंजाब एंड सिंध बैंक को 1,313 करोड़ रुपये, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 1,582 करोड़ रुपये, इंडियन ओवरसीज बैंक को 2,099 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ इंडिया को 4,023 करोड़, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 8,433 करोड़ रुपये और इंडियन बैंक को 5,282 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बैंकों का मुनाफा बढ़ने के पीछे की वजह आरबीआई की ओर से ब्याज दर बढ़ना और लगातार लोन ग्रोथ बने रहना है।

Find More News Related to Banking

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago