Home   »   प्रधान मंत्री ने आगामी 5 वर्षों...

प्रधान मंत्री ने आगामी 5 वर्षों में 5 बिलियन डॉलर के रक्षा निर्यात का रखा लक्ष्य

प्रधान मंत्री ने आगामी 5 वर्षों में 5 बिलियन डॉलर के रक्षा निर्यात का रखा लक्ष्य |_3.1
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने अगले पांच वर्षों में पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य तय किया है। वर्ष 2014 में भारत का रक्षा उपकरण निर्यात लगभग दो हजार करोड़ रुपये था। पिछले दो वर्षों में यह बढ़कर 17,000 करोड़ रुपये हो गया है।
अगले पांच वर्षों में निर्यात का हमारा लक्ष्य पांच अरब अमरीकी डॉलर होगा जो लगभग 35 हज़ार करोड़ रुपये के बराबर है। मेगा डिफेंस इवेंट का 11 वां संस्करण उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का विषय “भारत: रक्षा विनिर्माण का उभरता केन्द्र” है। पांच दिन की इस रक्षा प्रदर्शनी में 38 देशों के रक्षा मंत्री, 172 विदेशी रक्षा कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और 856 भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राजनाथ सिंह भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री हैं।
  • लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है।
  • जनरल बिपिन रावत भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं।
prime_image
QR Code
Scan Me