राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने SC के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। उन्होंने सम्मेलन के समापन सत्र को भी संबोधित किया। इस समारोह को सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था।

भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अर्जुन राम मेघवाल, भारत के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल एसोसिएशन आदि भी उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किसने किया?

जिला न्यायपालिका का राष्ट्रीय सम्मेलन 31 अगस्त और 1 सितंबर 2024 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित किया गया था। सम्मेलन में जिला न्यायपालिका के बुनियादी ढांचे और मानव संसाधन, सभी के लिए समावेशी न्यायालय, न्यायिक सुरक्षा और न्यायिक कल्याण, केस प्रबंधन और न्यायिक प्रशिक्षण जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किसने किया?

जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अगस्त 2024 को किया था। पीएम मोदी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। भारत का सर्वोच्च न्यायालय 28 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया था। संचार मंत्रालय के तहत डाक विभाग ने सर्वोच्च न्यायालय पर स्मारक टिकट जारी किया।

सुप्रीम कोर्ट के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह के बारे में

सर्वोच्च न्यायालय के नए अनावरण किए गए झंडे में अशोक चक्र, सर्वोच्च न्यायालय की इमारत और भारत का संविधान शामिल है। सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज का रंग नीला है और प्रतीक चिन्ह पर देवनागरी लिपि में ‘भारत का सर्वोच्च न्यायालय’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ अंकित है। संस्कृत वाक्यांश “यतो धर्मस्ततो जयः” का अर्थ है “जहाँ धर्म है, वहाँ विजय है।” यह संस्कृत श्लोक महाभारत से लिया गया है और हिंदू महाकाव्य में ग्यारह बार इसका उल्लेख किया गया है। नया झंडा विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध होगा, जिसमें क्रॉस टेबल फ्लैट, सिंगल टेबल फ्लैग, पोल फ्लैग, लकड़ी का फ्रेम शामिल है जो विविध सेटिंग्स में इसकी उपस्थिति सुनिश्चित करेगा।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है और क्यों मनाया जाता है?

Rajasthan Day 2026: राजस्थान दिवस (Rajasthan Diwas) की तारीख में बदलाव के साथ इस साल…

38 mins ago

उगादी त्योहार किस राज्य में मनाया जाता है? जानिए इसकी विशेषता

दक्षिण भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में उगादी का बहुत ज्यादा महत्व है, जिसे तेलुगु…

2 hours ago

IOS सागर 2026: भारत की नई समुद्री पहल क्या है? जानें पूरी डिटेल

भारतीय नौसेना ने 16 मार्च 2026 को IOS सागर (IOS SAGAR) का दूसरा संस्करण लॉन्च…

4 hours ago

समुद्री माइंस कैसे काम करती हैं जिन्हें युद्ध के बीच Iran ने होर्मुज़ स्ट्रेट में बिछा दिया है?

ईरान (Iran) ने अमेरिका-इज़रायल संग जारी युद्ध के बीच दुश्मन जहाज़ों को तबाह करने के…

5 hours ago

गुड़ी पड़वा 2026: कब है, क्यों मनाते हैं और क्या है महत्व?

गुड़ी पड़वा 2026, 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को मनाया जाएगा। यह दिन मराठी नववर्ष की…

6 hours ago

मातृत्व अवकाश पर बड़ा बदलाव: गोद लेने वाली माताओं को मिली राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दत्तक (गोद लेने वाली) माताओं के लिए मातृत्व अवकाश पर लगी उम्र…

21 hours ago