फिलिप्स ने भारतीय उपमहाद्वीप बाजार हेतु भरत शेष को प्रबंध निदेशक किया नियुक्त

फिलिप्स ने भरत शेष को भारतीय उपमहाद्वीप का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। वह डेनियल माज़ोन का स्थान लेंगे, जो नीदरलैंड स्थित फिलिप्स मुख्यालय में वैश्विक भूमिका में आ गए हैं।

कंपनी बयान के अनुसार, शेष ने एक सितंबर 2024 से कार्यभार संभाल लिया। वह गुड़गांव स्थित मुख्यालय वाले स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय का प्रबंधन करेंगे और भारत में परिचालन के लिए फिलिप्स के लाइसेंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें बेंगलुरु स्थित फिलिप्स इनोवेशन कैंपस (पीआईसी), पुणे स्थित हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर (एचआईसी) और चेन्नई स्थित ग्लोबल बिजनेस सर्विसेज (जीबीएस) शामिल हैं।

डेनियल माजोन की जगह ली

शेष ने डेनियल माजोन की जगह ली है। माजोन एक अप्रैल 2024 तक फिलिप्स भारतीय उपमहाद्वीप के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक थे। इसके बाद उन्होंने नीदरलैंड स्थित फिलिप्स मुख्यालय में वैश्विक भूमिका संभाली।

नीदरलैंड में मुख्यालय वाली फिलिप्स डायग्नोस्टिक इमेजिंग, अल्ट्रासाउंड, इमेज-गाइडेड थेरेपी, मॉनिटरिंग और एंटरप्राइज इन्फॉर्मेटिक्स के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वास्थ्य में भी अग्रणी है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago