Categories: Banking

पीएनबी ने फिक्स्ड डिपॉजिट के एवज में लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने उन ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड जारी करना शुरू किया है जो नियमित क्रेडिट कार्ड के पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। इसके लिए बस बैंक में उनका फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) होना जरूरी है। PNB द्वारा FD पर जारी किये जाने वाला क्रेडिट कार्ड RuPay या VISA कार्ड के रूप में आएगा, जो 80% क्रेडिट लिमिट की सुविधा देता है। इस कार्ड को लॉन्च करते ही पीएनबी डिजिटल रूप से FD पर क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने वाला पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक भी बन गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

PNB द्वारा जारी FD Credit Card पर कई तरह की सुविधाएं दी जा रही है। इसके साथ लाउंज एक्सेस, रोमांचक रिवार्ड पॉइंट, नकद अग्रिम जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, किसी दस्तावेज को देखाए बिना भी ग्राहक कार्ड धारक बन सकते हैं। इसमें शून्य ज्वाइनिंग फीस, रुपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई लिंकेज के लाभ, व्यापक बीमा कवरेज जैसी सुविधाएं भी मिलती है।

जानकारी के लिए बता दें कि इसी महीने PNB अपने सावधि जमा के ग्राहकों को विभिन्न अवधियों पर 50 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी का लाभ भी दे रही है। 10 लाख रुपये से कम बचत खाते की शेष राशि पर पहले जैसी 2.70% प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलती रहेगी। बचत खाते की शेष राशि 10 लाख रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये से कम होने पर, पीएनबी 2.75% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

 

एफडी पर पीएनबी क्रेडिट कार्ड के लाभ

  • पीएनबी से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपको कोई दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है।
  • आपको बैंक की किसी भी शाखा में जाने की जरूरत नहीं है।
  • क्रेडिट कार्ड के लिए आपको कोई ज्वाइनिंग फीस नहीं देनी होगी।
  • बैंक की तरफ से वर्चुअल क्रेडिट कार्ड तुरंत जारी कर दिया जाएगा।
  • रूपे वैरिएंट कार्ड पर ग्राहकों को बीमा कवरेज का भी लाभ दिया जाएगा।
  • रुपे क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई लिंकेज के लाभ दिए जाएंगे।

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago