प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर नागपुर और बिलासपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। यह ट्रेन नागपुर से बिलासपुर के बीच चलेगी। इसमें चेयर कार के लिए कुल 912 सीटें हैं। भारतीय रेलवे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के लिए कोच उत्पादन कार्यक्रम में कम से कम 35 वंदे भारत रेक को मंजूरी दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express Train) बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नागपुर से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन तक चलेगी। यह यात्रा छह घंटे पूरी होगी।
वंदे भारत ट्रेन ( Vande Bharat Express Train) भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। फिलहाल रेलवे इसे 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा है, जिसे बढ़ाकर 200 किमी प्रति घंटा करने की योजना है। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें स्वचालित गेट हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस ट्रेन में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में एलईडी डिफ्यूज लाइट्स हैं, जो अक्सर विमानों में लगाई जाती हैं।
पहली वंदे भारत ट्रेन को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी दिखाई गई थी। दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा, तीसरी ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद, चौथी ट्रेन नई दिल्ली से अंब अंदौरा और पांचवी ट्रेन मैसूर से चेन्नई के बीच चलती है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…
भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…
केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…
1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…
सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…
भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…