Categories: Schemes

पीयूष गोयल स्टार्टअप मेंटरशिप के लिए MAARG पोर्टल लॉन्च करेंगे

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण और वस्‍त्र मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 16 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के नतीजों की घोषणा की जाएगी। गोयल ‘मार्ग’ प्लेटफॉर्म (मार्गदर्शन, परामर्श, सहायता, सुदृढ़ता और विकास) भी लॉन्च करेंगे, जो समस्‍त सेक्टरों, चरणों और कार्यों से जुड़े स्टार्टअप्स और उद्यमियों के बीच मार्गदर्शन (मेंटरशिप) को सुविधाजनक बनाएगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पोर्टल के मैचमेकिंग चरण, जिसे इस अवसर पर लॉन्च किया जाएगा, से स्टार्टअप्स को मेंटर्स के साथ जुड़ने और अपनी मेंटरशिप जरूरतों पर चर्चा करने में काफी मदद मिलेगी। राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022, जो कि इन पुरस्कारों का तीसरा संस्करण होगा, के तहत न केवल वित्तीय लाभ के संदर्भ में, बल्कि समाज पर व्‍यापक सकारात्‍मक प्रभाव डालने के लिए भी असाधारण क्षमता दर्शाने वाले उत्कृष्ट स्टार्टअप और उनका नेतृत्‍व करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

विजेता और फाइनलिस्ट स्टार्टअप्स अपने व्यवसाय के विकास, मेंटरशिप, वित्‍त पोषण, पार्टनरशिप, बाजार पहुंच के अवसरों के लिए मिलने वाली सहायता से लाभान्वित होंगे जो उन्हें अन्य उद्यमियों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। प्रत्येक विजेता स्टार्टअप को 5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। एक असाधारण इनक्यूबेटर और एक एक्सेलरेटर को भी 15-15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।

 

भारत के पहाड़ी और पूर्वोत्‍तर क्षेत्र के स्टार्टअप्‍स के उत्‍कृष्‍ट प्रयासों को सराहने के लिए इस वर्ष एक विशेष पुरस्कार श्रेणी शुरू की गई है। यह श्रेणी महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स, ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्‍मक प्रभाव उत्‍पन्‍न करने वाले स्टार्टअप्स के लिए शुरू की गई विशेष श्रेणियों के अतिरिक्त है।

 

राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के लिए 17 क्षेत्रों में आवेदन आमंत्रित किए जिन्हें आगे 50 उप क्षेत्रों और 7 विशेष श्रेणियों में विभाजित किया गया। इन क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, निर्माण, पेयजल, शिक्षा और कौशल विकास, ऊर्जा, उद्यम प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, फिनटेक, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य और वेलनेस, मीडिया और मनोरंजन, उद्योग 4.0, सुरक्षा, अंतरिक्ष, परिवहन और यात्रा शामिल हैं।

Find More News Related to Schemes & Committees

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

32 mins ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

2 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

3 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

3 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

7 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

7 hours ago