Categories: National

ऑनलाइन गेमिंग में भारत के पहले उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना शिलांग में की जाएगी

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय सॉफ्टवेयर टेक्क्नॉलोजी पार्क के माध्यम से डिजिटल इंडिया स्टार्टअप हब, मार्च 2023 तक ऑनलाइन गेमिंग में भारत का पहला उत्कृष्टता केंद्र शिलांग में स्थापित करेगा। शिलांग में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना से पूरे उत्तर पूर्व क्षेत्र के स्टार्टअप और उद्यमियों को अगली पीढ़ी के ऑनलाइन गेमिंग पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राजीव चंद्रशेखर ने शिलांग में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का दृष्टिकोण है कि स्टार्टअप और उद्यमियों की अगली लहर शिलांग, कोहिमा और उत्तर पूर्व भारत के अन्य हिस्सों से आनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने हाल ही में सार्वजनिक परामर्श के लिए ऑनलाइन गेमिंग के संबंध में आईटी नियम 2021 में संशोधन का मसौदा प्रसारित किया है।

 

राजीव चंद्रशेखर ने कोविड के बाद डिजिटल कौशल के महत्व पर भी प्रकाश डाला, क्योंकि पूरी दुनिया में उत्पादों, सेवाओं और उपकरणों का डिजिटलीकरण करने की दर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा, “श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए विश्वास का विषय उत्तर पूर्व क्षेत्र के युवाओं को डिजिटल कौशल प्रदान करना है, जिससे वे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में नौकरियों और उद्यमिता के अवसरों का लाभ प्राप्त कर सकें।

 

चंद्रशेखर शिलांग में अत्याधुनिक डिजिटल कौशल पर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के अंतर्गत एक अत्याधुनिक सुविधा स्थापित करने के लिए मंत्रालय की एक अन्य पहल की घोषणा की। इस उद्देश्य के लिए जल्द ही 10 एकड़ का परिसर तैयार किया जाएगा जो उत्तर पूर्व क्षेत्र में युवाओं की कौशल आवश्यकता को पूरा करेगा।

Find More National News Here

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

3 weeks ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

3 weeks ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

3 weeks ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

3 weeks ago

भारत का कौन-सा शहर कहलाता है “Mini India”? जानिए क्यों मिली यह खास पहचान

भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…

3 weeks ago