Categories: International

पाकिस्तान सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक

विश्व बैंक ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था करार दिया है। विश्व बैंक की ग्लोबल इकॉनमिक प्रॉस्पेक्ट्स रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि दर केवल 1.7% रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान दक्षिण एशिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था है। देश को गरीबी से बाहर निकालने के लिए भी पाकिस्तान को परेशानियों का सामना करना होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने 1.1 अरब डॉलर के दो ऋणों को मंजूरी देने पर फैसला टाल दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने आईएमएफ से मदद मांगी थी, लेकिन इसके एवज में आईएमएफ ने पेट्राेल, डीजल के दाम बढ़ाने की शर्त रखी। पाकिस्तान में इस वर्ष चुनाव को देखते हुए शहबाज शरीफ सरकार ईंधन के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं करना चाहती।

 

पाक को है 33 अरब डॉलर की जरूरत

पाकिस्तन प्राकृतिक आपदाओं, भोजन की कमी और गरीबी के बीच आर्थिक मंदी के लिए चर्चा में है। पाकिस्तान में पिछले साल जुलाई में बाढ़ आई थी, जिससे बड़े पैमाने पर खेत तबाह हो गए थे। देश में विदेशी मुद्रा भंडार 4.6 बिलियन अमेरीकी डालर के नए निचले स्तर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान की आर्थिक हालात को देखते हुए विश्लेषकों ने पाकिस्तान को राहत के लिए 33 अरब डॉलर की जरूरत बताई है।

 

वैश्विक मंदी की चेतावनी

 

विश्व बैंक ने पाकिस्तान को एक और वैश्विक मंदी की चेतावनी दी है। विश्व बैंक ने 13 जनवरी, 2023 को चालू वर्ष के दौरान पाकिस्तान की आर्थिक वृद्धि को दो प्रतिशत तक धीमा करने का अनुमान लगाया है। प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ का कहना है कि देश को जलवायु परिवर्तन का सामना करने के लिए और हालातों को सुधारने के लिए अगले तीन सालों में 16.3 बिलियन अमरीकी डालर की आवश्यकता होगी।

Find More International News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

10 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

10 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

11 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

11 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

12 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

12 hours ago