Categories: National

PM मोदी ने ‘सांसद खेल महाकुंभ’ के दूसरे चरण का किया आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आयोजित सासंद खेल महाकुंभ 2022-23 का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yodi Adityanath) भी मौजूद रहे। पीएम ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्ती महर्षि वशिष्ठ की पावन धरती है। श्रम और साधना, तप और त्याग की धरती है। एक खिलाड़ी के लिए उसका खेल भी एक साधना और तपस्या है जिसमें वो अपने आप को तपाता है। सफल खिलाड़ी का फोकस भी सटीक होता है। तब जाकर वो एक के बाद एक नए पड़ाव पर विजय और सिद्धि हासिल करता है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

पीएम ने कहा कि मैं काशी से सांसद हूं। वहां भी इस तरह के खेल आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। कई जगहों पर इस तरह के खेल महाकुंभ का आयोजन कर नई पीढ़ी के भविष्य निर्माण का काम हो रहा है। खिलाड़ियों को नई उड़ान का अवसर मिल रहा है। पीएम बोले, खेलो इंडिया अभियान के तहत सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दे रही है। 2500 से अधिक एथलीटों को खेलो इंडिया अभियान के तहत हर महिने 50,000 रुपए से अधिक दिए जा रहे हैं। ओलंपिक में जाने वाले करीब 500 खिलाड़ियों को TOPS से मदद मिल रही है।

पीएम ने कहा, सांसद खेल महाकुंभ की एक और विशेषता है कि इसमें हमारी बेटियां बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। मुझे विश्वास है कि बस्ती, पूर्वांचल, यूपी और देश की बेटियां इसी तरह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाएंगी। पीएम ने कहा कि भारत के करीब-करीब 200 सांसदों ने अपने यहां इसी तरह MP खेल स्पर्धा आयोजित की है जिसमें हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया है। सांसद खेल महाकुंभ में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण सेंटर पर आगे के प्रशिक्षण के लिए चुना जा रहा है।

Find More National News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago