पीआर श्रीजेश एफआईएच एथलीट समिति के सदस्य बने

about | - Part 4008_2.1

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान पीआर श्रीजेश को अंतररष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन की एथलीट समिति का सदस्य बनाया गया है। समिति ने कुल आठ वर्तमान और पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को शामिल किया है जो एफफाईएच की निर्णय प्रक्रिया में खिलाडियों की बात रखने के लिए, एफआईएच और एथलीटों के बीच एक संपर्क के रूप में कार्य करने के लिए जिम्मेदार होंगे।

Continue reading “पीआर श्रीजेश एफआईएच एथलीट समिति के सदस्य बने”

इलाहबाद : माघ मेला शुरू

about | - Part 4008_3.1

एक महीने तक चलने वाला माघ मेला 12 जनवरी 2017 को उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में संगम पर शुरू हुआ।
हजारों तीर्थयात्री और संत पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं। इस पवित्र स्नान के साथ महीने भर का कल्पवास भी शुरू हो गया है। पूरे माघ महीने के दौरान, कल्पवासी और तीर्थयात्री गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम के तट पर रहते हैं और सूर्य की पहली किरण के साथ पवित्र स्नान करते हैं एवं अन्य धार्मिक कार्यों में भाग लेते हैं.

Continue reading “इलाहबाद : माघ मेला शुरू”

वैश्विक CO2 उत्सर्जन की निगरानी के लिए चीन ने लॉन्च किया सैटेलाइट

about | - Part 4008_4.1
ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की निगरानी और उस पर अंकुश लगाने के लिए चीन ने वायुमंडलीय कार्बन डाई-ऑक्साइड निगरानी सैटेलाइट ‘टैनसैट’ लॉन्च किया है। 635 किलो वज़नी यह सैटेलाइट अगले 3 वर्ष तक हर 16 दिनों में वैश्विक कार्बन डाई-ऑक्साइड के स्तर को मापने के साथ नीति निर्माताओं एवं वैज्ञानिकों को स्वतंत्र जलवायु परिवर्तन डेटा इकट्ठा करने में मदद करेगा ।

Continue reading “वैश्विक CO2 उत्सर्जन की निगरानी के लिए चीन ने लॉन्च किया सैटेलाइट”

विक्रम पावा होंगे बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के नए अध्यक्ष

about | - Part 4008_5.1

विक्रम पावा को बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 01 मार्च 2017 से प्रभावी होगी। वे फ्रैंक स्कोएलडर का स्थान लेंगे, जो जर्मनी में बीएमडब्ल्यू ग्रुप के मुख्यालय में नयी जिम्मेदारी संभालेंगे।

Continue reading “विक्रम पावा होंगे बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के नए अध्यक्ष”

आईबीएम एक साल में 8,000 यूएस पेटेंट हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी

about | - Part 4008_6.1
अमेरिकी टेक कंपनी आईबीएम पहली ऐसी कंपनी बन गई है, जिसने एक साल में 8,000 से ज़्यादा यूएस पेटेंट हासिल किए हैं। आईबीएम को वर्ष 2016 में कुल 8,088 पेटेंट मिले। पिछले साल आईबीएम के बाद सैमसंग ने 5,518 और कैनन ने 3,665 पेटेंट हासिल किए। वहीं, टेक कंपनी गूगल 2,835 पेटेंट के साथ पांचवें स्थान पर है।

Continue reading “आईबीएम एक साल में 8,000 यूएस पेटेंट हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी”

सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ा कर 1.70 लाख किया, 3 दशक में सबसे बड़ी वृद्धि

about | - Part 4008_7.1

भारत के हज कोटे में 3 दशक में सबसे बड़ी वृद्धि करते हुए इसे 34,500 बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ मोहम्मद सालेह बिन ताहेर बेंतें ने इस संबंध में जेद्दाह में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये। नकवी ने बुधवार को बताया कि सऊदी अरब ने भारत का वार्षिक हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ा कर 1.70 लाख कर दिया है, जो पिछले 29 वर्ष में इस कोटे में की गई सबसे बड़ी वृद्धि है। केंद्र सरकार ने हज यात्रियों की मदद के लिए हज कमिटी ऑफ इंडिया ऐप भी शुरू किया है।
Continue reading “सऊदी अरब ने भारत का हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ा कर 1.70 लाख किया, 3 दशक में सबसे बड़ी वृद्धि”

उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत

Adda247 के साथ Bankersadda, SSCadda, Ctetadda, Hindi Cuurent Affairs Adda की पूरी टीम की ओर से आप सभी को उल्लासपूर्ण राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

एक विचार लो उस विचार को अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो यही सफल होने का तरीका है।” – स्वामी विवेकानंद

about | - Part 4008_8.1


राष्ट्रीय युवा दिवस (युवा दिवस या स्वामी विवेकानंद जयंती) सम्पूर्ण भारत वर्ष में बेहद उल्लास, उत्साह और प्रफुल्लता के साथ प्रतिवर्ष 12 जनवरी को मनाया जाता है. यह दिवस, आधुनिक भारत के निर्माता, स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. भारत सरकार द्वारा 1984 में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी.


पूरा लेख पढ़ने के लिए, यहाँ क्लिक करें

टेस्ला ने एप्पल अधिकारी को ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी के लिए नियुक्त किया

about | - Part 4008_9.1
इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने एप्पल के वरिष्ठ निदेशक क्रिस लैटनर को ‘ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर’ का वाइस-प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। लैटनर ने एप्पल में 11 वर्ष के कार्यकाल में ‘स्विफ्ट’ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नेतृत्व किया था, जिसका इस्तेमाल एप्पल प्लैटफॉर्म पर ऐप बनाने के लिए होता है। टेस्ला के मुताबिक, ऑटोपायलट सेल्फ-ड्राइविंग मनुष्यों की ड्राइविंग से ज़्यादा सुरक्षित है।

Continue reading “टेस्ला ने एप्पल अधिकारी को ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी के लिए नियुक्त किया”

चीन ने नए राकेट के साथ पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष मिशन लांच किया

about | - Part 4008_10.1

चीन ने Kuaizhou-1A राकेट के उन्नत संस्करण का प्रयोग कर, अपने पहले वाणिज्यिक मिशन के अंतर्गत सफलतापूर्वक प्रक्षेपण द्वारा अंतरिक्ष में 3 उपग्रह भेजे गान्सू में उत्तरपश्चिम चीन के जिक़ुआन अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से यह  राकेट, JL-1, CubeSats XY-S1 और Caton-1 उपग्रह ले गया

Continue reading “चीन ने नए राकेट के साथ पहला वाणिज्यिक अंतरिक्ष मिशन लांच किया”

12 जनवरी 2016 : स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती, पीएम मोदी ने किया नमन

about | - Part 4008_11.1



आज 12 जनवरी को, देश स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती को युवा दिवस के रूप में मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि “हम महान स्वामी विवेकानंद को नमन करते हैं और उनके शक्तिशाली विचारों और आदर्शों को याद करते हैं जो आज भी पीढ़ियों के मार्ग दर्शन का काम कर रहा है।” 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया गया था और 1985 में पहला राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित किया गया था।
Continue reading “12 जनवरी 2016 : स्वामी विवेकानंद की 154वीं जयंती, पीएम मोदी ने किया नमन”

Recent Posts

about | - Part 4008_12.1
QR Code
Scan Me