तमिलनाडु के सभी ज़िले सूखा प्रभावित घोषित

about | - Part 4010_2.1
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने मंगलवार को राज्य के सभी ज़िलों को सूखा प्रभावित घोषित किया। इसके अलावा, किसानों का भूमि कर भी माफ कर दिया गया है। साथ ही, पन्नीरसेल्वम ने जल संकट से निपटने के लिए शहरी क्षेत्रों के लिए 160 करोड़ रु और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 350 करोड़ रु की राहत राशि की घोषणा की है।

Continue reading “तमिलनाडु के सभी ज़िले सूखा प्रभावित घोषित”

पीएम मोदी ने 8वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2017 का उद्घाटन किया

about | - Part 4010_3.1

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में 8वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2017 का उद्घाटन किया। राज्य का इस वर्ष का द्विवार्षिक फ्लैगशिप कार्यक्रम, राष्ट्रपतियों, प्रधान मंत्रियों, उप-प्रधानमंत्रियों और कई देशों के मंत्रियों सहित फार्च्यून 500 कंपनियों के सीईओ की मेजबानी कर रहा है.

Continue reading “पीएम मोदी ने 8वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2017 का उद्घाटन किया”

आईआईटी के पूर्व छात्र ने तकनीकी उपलब्धियों के लिए जीता ऑस्कर

about | - Part 4010_4.1
भारतीय प्रैद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के पूर्व छात्र पराग हवलदार ने तकनीकी उपलब्धियों के लिए इस साल का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। उन्हें सोनी पिक्चर्स इमेजवर्क्स में एक्सप्रेशन बेस्ड ‘फेशियल परफॉर्मेंस-कैप्चर टेक्नोलॉजी’ विकसित करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। हवलदार को अमेरिका में 26 फरवरी को होने वाले मुख्य ऑस्कर समारोह से पहले ही 11 फरवरी को ऑस्कर दिया जाएगा।

Continue reading “आईआईटी के पूर्व छात्र ने तकनीकी उपलब्धियों के लिए जीता ऑस्कर”

फीफा ने 2026 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 की

about | - Part 4010_5.1
फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था ‘फीफा’ ने वर्ष 2026 में होने वाले विश्व कप में टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 कर दी है। इस विश्व कप के पहले राउंड में तीन-तीन टीमों के 16 ग्रुप बनेंगे, जिनमें से हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें 32-टीम के नॉकऑउट राउंड में पहुंचेगीं। इस टूर्नामेंट में कुल 80 मैच खेले जाएंगे।

Continue reading “फीफा ने 2026 विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 48 की”

Daily GK Update : 10 January, 2017 For All The Upcoming Exams

प्रिय पाठकों,
https://1.bp.blogspot.com/-tO6KCeoDkUo/VrnmMZoIn9I/AAAAAAAAGvs/ywgH-SeKUCA/s1600/GK%2BUPDATE%2BDAILY.jpg
जैसाकि आप जानते ही हैं कि आज करेंट अफेयर्स किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. हिंदी में पूर्ण रूप से करंट अफेयर्स का अध्ययन अपने आप में एक चुनौती है. छात्रों की इसी समस्या को समझते हुए अब हम दिन भर के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स को एक ही पोस्ट में उपलब्ध करा रहे हैं. यह पोस्ट बैंकिंग, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स के मामले में आपके लिए बेहद सहायक होगी.
Continue reading “Daily GK Update : 10 January, 2017 For All The Upcoming Exams”

हरियाणा के झज्जर में ‘शिक्षक शिक्षा के लिए प्रारंभ स्कूल’ स्थापित होगा

about | - Part 4010_7.1

हरियाणा में, झज्जर जिले के सिलानी गाँव में 10 एकड़ के क्षेत्र में राज्य स्तर का ‘शिक्षक शिक्षा के लिए प्रारंभ स्कूल’ की स्थापना की जाएगी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, जिन्होंने चंडीगढ़ में प्रारंभ स्कूल की गवर्निंग बॉडी की पहली बैठक की अध्यक्षता की, उन्होंने बताया कि इसमें सभी मूलभूत सुविधाएँ होंगी. वर्तमान में यह एक स्कूल भवन में चल रहा है और 15 राज्यों के छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहा है. 

Continue reading “हरियाणा के झज्जर में ‘शिक्षक शिक्षा के लिए प्रारंभ स्कूल’ स्थापित होगा”

लेसिस्टर के क्लौडियो रानिएरी फीफा कोच ऑफ़ दि ईयर 2016 नामित

about | - Part 4010_8.1

लेसिस्टर सिटी के बॉस क्लौडियो रानिएरी को ज्यूरिख में फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया है. इस इटालियन ने फ़र्नांडो संटोस, जिसने यूरो 2016 में पुर्तगाल का नेतृत्व किया था, और ज़िनेदिन ज़िदान जिन्होंने पिछले सीजन में चैंपियंस लीग ख़िताब में रियल मेड्रिड को कोच किया था, को हराकर ये पुरस्कार अपने नाम किया.
Continue reading “लेसिस्टर के क्लौडियो रानिएरी फीफा कोच ऑफ़ दि ईयर 2016 नामित”

10 जनवरी : आज विश्व हिन्दी दिवस

about | - Part 4010_9.1
प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का आयोजन 2006 में शुरू हुआ था और आज 11वां विश्व हिंदी दिवस है. इसका उद्देश्य, विश्व में हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए वातावरण निर्मित‍ करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना है. विदेशों में भारत के दूतावास इस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं. सभी सरकारी कार्यालयों में विभिन्न विषयों पर हिन्दी के लिए अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.

Continue reading “10 जनवरी : आज विश्व हिन्दी दिवस”

आठ वर्षीय कश्मीरी बालक अब्बू अम्माज राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन बना

about | - Part 4010_10.1

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के एक आठ वर्षीय बालक, अब्बू अम्माज ने थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है. दूसरी कक्षा के इस बच्चे को जिला प्राधिकरणों और सिविल संस्थाओं के साथ ही पुलिस द्वारा भी सम्मानित किया गया. 

Continue reading “आठ वर्षीय कश्मीरी बालक अब्बू अम्माज राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियन बना”

पाकिस्तान ने ‘पहली पनडुब्बी प्रक्षेपित परमाणु-सक्षम मिसाइल’ का परिक्षण किया

about | - Part 4010_11.1

पाकिस्तान ने अपनी पहली पनडुब्बी-प्रक्षेपित क्रूज़ मिसाइल का परिक्षण किया है. यह एक ऐसे देश का शक्ति प्रदर्शन है जो अपने कट्टर दुश्मन भारत के खिलाफ अपने मिसाइल कार्यक्रम को निवारक के रूप में देखता है. परमाणु-सक्षम बाबर-3 मिसाइल जिसकी क्षमता 450 किमी (280 मील) है, का परिक्षण हिन्द महासागर में एक अज्ञात स्थान से किया गया. इससे लम्बे समय से चल रहे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बढ़ जाने की संभावना है.

Continue reading “पाकिस्तान ने ‘पहली पनडुब्बी प्रक्षेपित परमाणु-सक्षम मिसाइल’ का परिक्षण किया”

Recent Posts

about | - Part 4010_12.1
QR Code
Scan Me