ड्यूश बैंक ने भारत के सीईओ के रूप में कौशिक शपरिया की नियुक्ति की

about - Part 3203_2.1
ड्यूश बैंक ने रवनीत गिल के स्थान पर कौशिक शपारिया को भारत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। गिल ने निजी ऋणदाता येस बैंक के प्रमुख के लिए बैंक से इस्तीफा दिया था। शपारिया की नियुक्ति मई 2019 से प्रभावी होगी। 
शपारिया ने इंस्टीट्यूशनल और ट्रेजरी कवरेज के भीतर कॉर्पोरेट बैंकिंग कवरेज के एशिया पैसिफिक के प्रमुख के रूप में सेवा की, साथ ही ग्लोबल हेड ऑफ़ सब्सिडियरी कवरेज भी की है तथा उन्हें बैंक के क्षेत्र में 30 वर्ष का अनुभव है। 
स्रोत : बिज़नेस  स्टैण्डर्ड 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-  
  • डॉयचे बैंक मुख्यालय: फ्रैंकफर्ट, जर्मनी।

माली के प्रधानमंत्री सौम्यलौ बाउबे माईगा ने इस्तीफा दिया

about - Part 3203_3.1
पश्चिम अफ्रीकी देश में हिंसा के नियंत्रण में अपनी विफलता पर अविश्वास प्रस्ताव के बाद माली के प्रधानमंत्री सौम्यलौ बाउबे माईगा ने अपनी पूरी सरकार के साथ इस्तीफा दे दिया है।
राष्ट्रपति इब्राहिम बोबाकर केटा के कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और सरकार के सदस्यों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
स्रोत : न्यूज़ ऑन एयर 

श्रीलंका का पहला उपग्रह ‘रावण-1’ लॉन्च हुआ

about - Part 3203_4.1
श्रीलंका के पहले उपग्रह  रावन -1  को वर्जीनिया के पूर्वी तट पर नासा की उड़ान सुविधा से अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। ‘रावण 1′ का वजन लगभग 1.05 किलोग्राम और उपग्रह का जीवनकाल लगभग डेढ़ वर्ष है। 
उपग्रह को जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दो श्रीलंकाई अनुसंधान इंजीनियरों द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया था। इसका कैमरा मिशन श्रीलंका और उसके पड़ोसी देशों की तस्वीरों को कैप्चर करना है। 
 
स्रोत : न्यूज़ ऑन एयर 

गगनदीप कांग पहली भारतीय महिला एफआरएस बनी

about - Part 3203_5.1
प्रोफेसर गगनदीप कांग ब्रिटेन की फैलोशिप के 358 वर्ष के इतिहास में रॉयल सोसाइटी (FRS) के फैलो के रूप में चुने जाने वाली पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बन गई हैं। 
 
56 वर्षीय, फरीदाबाद में ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की कार्यकारी निदेशक हैं। 2019 में शामिल किए गए अन्य उल्लेखनीय एफआरएस में फील्ड मेडल विजेता गणितज्ञ अक्षय वेंकटेश और मंजुल भार्गव शामिल हैं। 

स्रोत : द टाइम्स  ऑफ़ इंडिया 

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2019 में भारत 140 वें स्थान पर, नॉर्वे शीर्ष पर रहा

about - Part 3203_6.1 

रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स द्वारा जारी विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2019 में 180 देशों में से भारत 140 वें स्थान पर है। सूचकांक में नॉर्वे सबसे ऊपर है। पेरिस स्थित रिपोर्टर्स सेन्स फ्रंटियर्स (RSF), या रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स, एक गैर-लाभकारी संगठन है जो दुनिया भर के पत्रकारों पर हमलों का दस्तावेजीकरण और सामना  करने के लिए कार्य करता है।
स्रोत : इकॉनोमिक  टाइम्स 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • पहला: नॉर्वे
  • दूसरा: फिनलैंड
  • 179 वां: उत्तर कोरिया
  • 180 वां: तुर्कमेनिस्तान

लचीला शहर एशिया-पैसिफिक (RCAP) 2019 सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में हुआ

about - Part 3203_7.1 
रेजिलियंट सिटीज़ एशिया-पैसिफिक (RCAP) 2019 ICLEI द्वारा आयोजित की जा रही है – स्थिरता के लिए स्थानीय सरकारों और दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा नई दिल्ली, भारत में आयोजित की जाती है। यह एशिया-प्रशांत से शहरों और क्षेत्रों को कई तरह के अभिनव समाधान प्रदान करेगा जो उप-राष्ट्रीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन के लिए लचीलापन बनाते हैं। 
यह आयोजन सतत विकास लक्ष्यों, राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदानों (एनडीसी) और 2016 के न्यू अर्बन एजेंडा के कार्यान्वयन और उपलब्धि पर उच्च-स्तरीय प्लेनरी और तकनीकी सत्रों के संयोजन की पेशकश करेगा। 

स्रोत – द  लाइवमिंट 

सऊदी अरब 2020 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

about - Part 3203_8.1
सऊदी अरब ने घोषणा की कि वह अपनी राजधानी रियाद में नवंबर 2020 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा। यह अरब  का पहला जी-20 शिखर सम्मेलन होगा।
पिछले साल जी-20 की बैठक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुई थी, जहां सऊदी के राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने विश्व के नेताओं के साथ कई बैठकें कीं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक भी शामिल थी।  
स्रोत – अलजरीरा 

बीओएम ने एमएसएमई बिल डिस्काउंटिंग के लिए M1Xchange TReDS प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की

about - Part 3203_9.1
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) ने एमएसएमई  बिल छूट के लिए M1Xchange  ट्रेड रिसीवेबल डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। TReDS सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को अपने बिलों को एक नीलामी के माध्यम से प्रतिस्पर्धी दर पर वित्तपोषित करने के लिए समर्थन करने का एक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहां कई पंजीकृत वित्त्दाता भाग ले सकते हैं।
 
Mynd Solutions एक टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट फर्म है जो M1Xchange का TReDS प्लेटफ़ॉर्म चलाता है। TReDS प्लेटफ़ॉर्म का मुख्य उद्देश्य सिस्टम में तरलता के सुचारू प्रवाह को सुगम बनाना और प्रतिस्पर्धी दर पर वित्त उपलब्ध कराना है। 
स्रोत – द हिन्दू बिज़नेस लाइन 

CRISIL बोर्ड ने रेटिंग बिज़नेस के नई सब्सिडियरी में हस्तांतरण के लिए स्वीकृति दी

about - Part 3203_10.1
एक विविध वैश्विक विश्लेष्णात्मक कंपनी क्रिसिल लिमिटेड, अपने रेटिंग बिज़नेस को अपनी प्रस्तावित नई पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी में परिवर्तित करने वाली है। CRISIL के बोर्ड ने हस्तांतरण के लिए मंजूरी दे दी, जो कि 2018 के SEBI मानदंडों का पालन करेगी। 
इससे पहले, सेबी ने क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के लिए अपने नियमों में संशोधन किया था और क्रेडिट-रेटिंग एजेंसियों के रेटिंग और गैर-रेटिंग बिज़नेस के अलगाव को अनिवार्य किया था।   CRISIL ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 230 से 232 के अंतर्गत  व्यवस्था की योजना के माध्यम से अपने रेटिंग बिज़नेस के हस्तांतरण का प्रस्ताव रखा, जिसे शेयर बाज़ार और राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण द्वारा अनुमोदित किया जायेगा।
स्रोत – द  हिन्दू बिज़नेस लाइन 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • क्रिसिल को पहले इंडिया लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग इनफार्मेशन सर्विसेस के रूप में जाना जाता था  

नेपाल ने अपना पहला उपग्रह यूएसए से लॉन्च किया

about - Part 3203_11.1

नेपाल ने सफलतापूर्वक अपना पहला उपग्रह नेपालीसैट -1 अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। नेपाली वैज्ञानिकों द्वारा विकसित उपग्रह को संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्जीनिया से प्रक्षेपित किया गया था। यह एक निम्न कक्षा का उपग्रह है जो पृथ्वी की सतह से 400 किलोमीटर की दूरी पर होगा।
दो नेपाली वैज्ञानिक, आभा मास्की और हरिराम श्रेष्ठ जो वर्तमान में जापानी क्यूशू प्रौद्योगिकी संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं, ने अपने संस्थान के ‘बर्ड्स परियोजना’ के तहत उपग्रह विकसित किया।

स्रोत : इकॉनोमिक  टाइम्स 

उपरोक्त समाचार से NIACL AO Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के.पी शर्मा ओली, राजधानी: काठमांडू।

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me