एसबीआई और एनआईआईएफ ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

about - Part 3129_2.1

भारतीय स्टेट बैंक ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पूंजी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के दायरे में इक्विटी इन्वेस्टमेंट, प्रोजेक्ट फंडिंग, बॉन्ड फाइनेंसिंग, अक्षय ऊर्जा सहायता और परिचालन परिसंपत्तियों के लिए टेक-आउट फाइनेंस शामिल हैं।

उपरोक्त समाचार से ESIC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • SBI अध्यक्ष: रजनीश कुमार, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 जुलाई 1955.
  • नेशनल इंवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के एमडी और सीईओ: सुजॉय बोस।
स्रोत: द हिंदू

जल शक्ति अभियान

about - Part 3129_3.1

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने 256 जिलों में 1592 तनाव वाले क्षेत्रों पर जोर देते हुए एक जल संरक्षण अभियान ‘जल शक्ति अभियान’ शुरू किया है। अभियान 1 जुलाई -15 सितंबर के दौरान मानसून में नागरिक भागीदारी के माध्यम से चलेगा। एक अतिरिक्त चरण II 1 अक्टूबर -30 नवंबर से उत्तर-पूर्व के वापस जाते हुए मानसून वाले राज्यों के लिए चलेगा।
अभियान पांच पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगा: जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, पारंपरिक और अन्य जल निकायों का नवीकरण, पानी का पुन: उपयोग और संरचनाओं के पुनर्भरण, वाटरशेड विकास और गहन वनीकरण।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Mains/ RRB NTPC परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारत के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत.
स्रोत: द इंडिया टुडे

भारतीय कृषि के परिवर्तन के लिए उच्चाधिकार समिति का गठन

about - Part 3129_4.1

प्रधान मंत्री ने भारतीय कृषि को बदलने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्रियों की एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री समिति के संयोजक होंगे। समिति को दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
समिति के अन्य सदस्यों में शामिल हैं:
  • एच.डी. कुमारस्वामी, मुख्यमंत्री, कर्नाटक
  • मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री, हरियाणा
  • पेमा खांडू, मुख्य मंत्री, अरुणाचल प्रदेश
  • विजय रूपानी, मुख्य मंत्री, गुजरात
  • योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
  • कमलनाथ, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
  • नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री, कृषि ग्रामीण विकास और पंचती राज
  • नीति आयोग सदस्य रमेश चंद समिति के सदस्य सचिव होंगे।

उपरोक्त समाचार से SBI PO/Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: देवेंद्र फड़नवीस.
स्रोत: लाइव मिंट

जीएसटी की दूसरी वर्षगांठ को “जीएसटी दिवस” के रूप में मनाई जाएगी

about - Part 3129_5.1
भारत 1 जुलाई को “वस्तु एवं सेवा कर दिवस” के रूप में मनाएगा। इस वर्ष, यह वस्तु एवं सेवा कर के ऐतिहासिक कर सुधार के कार्यान्वयन की दूसरी वर्षगांठ है।
भारतीय अर्थव्यवस्था में जीएसटी की शुरूआत ने बहु-स्तरित, जटिल अप्रत्यक्ष कर संरचना को एक सरल, पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-चालित कर व्यवस्था के साथ बदल दिया है।

ईएसआईसी के लिए महत्वपूर्ण स्टेटिक / कर्रेंट टैकअवे:

  • नई दिल्ली में 1 जुलाई 2017 को जीएसटी की शुरुआत की गई थी। 
  • जीएसटी परिषद के अध्यक्ष: भारत के केंद्रीय वित्त मंत्री हैं।

स्रोत: डीडी न्यूज़


UGC ने भारत में अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए “स्ट्राइड” योजना को मंजूरी दी


about - Part 3129_6.1

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भारत में अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘स्कीम फॉर ट्रांस-डिसिप्लिनरी रिसर्च फॉर इंडियाज डेवलपिंग इकॉनमी (STRIDE)’ को मंजूरी दे दी है। यह उन अनुसंधान परियोजनाओं को सहायता प्रदान करेगा जो सामाजिक रूप से प्रासंगिक हैं, स्थानीय स्तर पर आवश्यकता आधारित हैं, राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण हैं और विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण हैं।

संपूर्ण योजना की देखरेख के लिए प्रोफेसर भूषण पटवर्धन की अध्यक्षता में यूजीसी द्वारा एक सलाहकार समिति का गठन किया गया है।

स्ट्राइड का उद्देश्य:

  • युवा प्रतिभा की पहचान करना, अनुसंधान संस्कृति को मजबूत करना, क्षमता निर्माण, नवाचार को बढ़ावा देना और भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय विकास के लिए ट्रांस अनुशासनात्मक अनुसंधान का समर्थन करना है।
  • मानविकी और मानव विज्ञान में बहु-संस्थागत नेटवर्क, उच्च प्रभाव के रिसर्च परियोजना को फण्ड प्रदान करना

स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो


1 जुलाई से NEFT, RTGS मनी ट्रांसफर पर कोई शुल्क नहीं

about - Part 3129_7.1
2019-20 के लिए द्वितीय द्वि-मासिक मौद्रिक नीति वक्तव्य के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक 1 जुलाई, 2019 से RTGS और NEFT सिस्टम के माध्यम से फंड ट्रांसफर पर अतिरिक्त शुल्क लगाना बंद कर देगा। यह डिजिटल फंड्स आवागमन को गति प्रदान करने के लिए किया गया है।

RRB NTPC / IBPS RRB मेन्स के लिए स्टेटिक / कर्रेंट टेकअवे:

  • आरबीआई के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास, मुख्यालय: मुंबई, स्थापना: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता

स्रोत: द बिजनेस टुडे

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस: 1 जुलाई

about - Part 3129_8.1
भारत 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के रूप में मनाता है। यह दिवस किसी व्यक्ति विशेष एवं समुदाय के जीवन में चिकित्सकों योगदान को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र रॉय को सम्मानित करने के लिए भी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। डॉ रॉय को 4 फरवरी, 1961 को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
स्रोत: डीडी न्यूज़


तमिल योमन को तमिलनाडु का राज्य तितली घोषित किया गया

about - Part 3129_9.1
तमिल योमन (Cirrochroa thais) तितली को तमिलनाडु का राज्य तितली घोषित किया गया है। इन तितलियों को तमिल मारवन के रूप में भी जाना जाता है, जिसका अर्थ योद्धा होता है, जो मुख्यतः पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
तमिलनाडु अपने राज्य का तितली घोषित करने वाला देश का केवल पांचवा राज्य है।
RRB NTPC / IBPS RRB मेन्स के लिए स्टेटिक / कर्रेंट टेकअवे:
  • तमिलनाडु की राजधानी: चेन्नई, सीएम: एडप्पादी के. पलानीस्वामी, राज्यपाल: बनवारीलाल पुरोहित

स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया


स्विस बैंकों में पैसा: भारत 74 वें स्थान पर

about - Part 3129_10.1
स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) के अनुसार, स्विस बैंकों के साथ इसके नागरिकों और उद्यमों द्वारा रखे गए धन के मामले में भारत एक स्थान नीचे आकर 74वें स्थान पर आ गया है। यू.के. ने आपने इसकी शीर्ष स्थिति को बनाए रखा है।
एक वर्ष पहले भारत में 88वीं रैंक से लम्बी छलांग लगाकर  73वें स्थान पर आ गया था।
स्त्रोत: द हिन्दू

मैक्स वर्स्टाप्पन ने ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स जीता

about - Part 3129_11.1
रेड बैल के मैक्स वेर्स्टापेन ने लगातार दूसरे वर्ष ऑस्ट्रियन ग्रां प्रिक्स जीत लिया है जबकि चैंपियन मर्सिडीज की इस सीज़न में पहली बार हार हुई है।
स्रोत: द हिंदू


Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me